चीनी ग्राहकों के लिए बच्चा पैदा करने वाली 32 महिलाएं हिरासत में
नामपेन्ह नगर अदालत के प्रवक्ता वाई रिन ने शुक्रवार को बताया कि इसके अलावा एक चीनी समेत पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 06 Jul 2018 09:55 PM (IST)Updated: Fri, 06 Jul 2018 09:58 PM (IST)
नामपेन्ह, रायटर। चीनी ग्राहकों के लिए सरोगेसी (भाड़े का बच्चा पैदा करना) के एक मामले में कंबोडिया में 32 गर्भवती महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है। नामपेन्ह नगर अदालत के प्रवक्ता वाई रिन ने शुक्रवार को बताया कि इसके अलावा एक चीनी समेत पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर मानव तस्करी का मामला दर्ज कर नामपेन्ह के दो अपार्टमेंटों पर छापे मारे गए हैं।
रिन ने बताया कि पिछले महीने छापेमारी के दौरान इस मामले का पता चला था। हिरासत में ली गई 32 महिलाओं पर सीमा पार मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इन सभी महिलाओं को 10,000 डॉलर (करीब 68,0000 रुपये) देने का वादा किया गया था।
उल्लेखनीय है कि कंबोडिया में विदेशी ग्राहकों के लिए भाड़े का बच्चा पैदा करने का काम बहुत जोरों पर होता है। इसे देखते हुए सरकार ने 2016 में इसे गैरकानूनी करार दिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें