विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनाडा में ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश, दो भारतीय छात्रों की मौत

Published: Mon, 21 Sep 2026 11:16 AM (IST)

कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए विमान हादसे में तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो भारतीय छात्रों की दुखद मौत ...और पढ़ें

कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान दो भारतीय छात्रों की मौत। (फोटो- AI जेनरेटेड)

कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान दो भारतीय छात्रों की मौत। (फोटो- AI जेनरेटेड)

HighLights

  1. कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान दो भारतीय छात्रों की मौत।

  2. तमिलनाडु और पुडुचेरी के छात्रों ने गंवाई जान।

  3. भारतीय दूतावास शवों को भारत लाने में कर रहा मदद।

डिजिटल डेस्क,ओटावा। कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान एक दुखद हवाई दुर्घटना में 2 भारतीय छात्रों की मौत हो गई। घटना की पुष्टि कनाडा स्थित भारतीय दूतावास कंसुलेट जनरल ऑफ इंडिया वैंकूवर ने की है।

मृतकों की पहचान

इस घटना में जान गवांने वाले भारतीय छात्रों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरन तिरुज्ञानसंबंधम के तौर पर हुई है। 

भारतीय दूतावास ने जताया शोक

विमान हादसे पर वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने रविवार को शोक व्यक्त किया। दूतावास ने सोशल साइट X पर पोस्ट कर लिखा, 'वैंकूवर स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है। दोनों भारतीय छात्रों की कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक दुखद विमान हादसे में मौत हो गई।'

दूतावास ने आगे कहा, 'इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों और उनके प्रियजनों के साथ है। हम शवों को भारत ले जाने के लिए उनके परिवारों को वाणिज्य दूतावास संबंधी हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं।'

कब और कैसे हुआ हादसा?

भारतीय दूतावास से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र कनाडा में अपनी कमर्शियल पायलट और एविएशन ट्रेनिंग के तहत उड़ान का अभ्यास कर रहे थे, तभी यह हादसा घटित हुआ जिसमें दोनों छात्रों की अकाल मौत हो गई।

पार्थिव शरीर भारत लाने में हर संभव मदद का आश्वासन

भारतीय दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे लगातार स्थानीय अधिकारियों और पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं। दूतावास अधिकारियों के अनुसार, दोनों मृत छात्रों के पार्थिव शरीरों को सम्मानपूर्वक भारत में उनके गृह राज्य वापस लाने की प्रक्रिया में परिजनों को हर संभव और आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

इस घटना के बाद दोनों छात्रों के घर और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा है।

यह भी पढ़ें- कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने उड़ाया ट्रंप का मजाक, 'अकार्डियन हैंड्स' वाले अंदाज की मिमिक्री कर कसा तंज