Move to Jagran APP

प्रिंस हैरी और मेगन ने कनाडा में शुरू की नई जिंदगी, चोरी-छुपे फोटो खींचने पर मीडिया को चेतावनी

प्रिंस हैरी और मेगन कनाडा में अपनी नई जिंदगी शुरू करने पहुंच गए हैं। इस बीच इन्होंने चोरी छिपे फोटो खींचने वाले मीडिया के लोगों को चेतावनी भी दी है।

By Vinay TiwariEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 04:35 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 04:35 PM (IST)
प्रिंस हैरी और मेगन ने कनाडा में शुरू की नई जिंदगी, चोरी-छुपे फोटो खींचने पर मीडिया को चेतावनी
प्रिंस हैरी और मेगन ने कनाडा में शुरू की नई जिंदगी, चोरी-छुपे फोटो खींचने पर मीडिया को चेतावनी

विक्टोरिया, एएफपी। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन कनाडा पहुंच गए हैं, वहां पहुंचने के बाद उन्होंने एक नई जिंदगी शुरू की। प्रिंस हैरी ने इस दौरान मीडिया पर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने आसपास मौजूद रहने वाले मीडिया के लोगों को चेतावनी दी कि वो चोरी छिपे फोटो न खींचे। यदि किसी मीडिया समूह के कैमरामैन को चोरी छिपे फोटो खींचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कानून कार्रवाई की जाएगी। 

loksabha election banner

हैरी और मेगन ने सबको चौंकाया 

हैरी और मेगन ने गत आठ जनवरी को यह एलान कर चौंका दिया था कि वे शाही जिम्मेदारियां छोड़कर आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना चाहते हैं। इस एलान के अगले दिन मेगन कनाडा चली गई थीं। पत्नी और अपने आठ माह के बेटे आर्ची के साथ रहने के लिए हैरी बीते सोमवार को कनाडा पहुंचे। इस दंपती ने कनाडा के वैंकूवर द्वीप के विक्टोरिया में एक आलीशान घर को अपना ठिकाना बनाया है। इस दंपती ने इसी जगह क्रिसमस के दौरान छह हफ्ते की छुट्टियां भी बिताई थीं। कई अखबारों में मंगलवार को मेगन की बेटे आर्ची और अपने कुत्तों के साथ टहलने की तस्वीरें छपी थीं।

ब्रिटिश अखबार सन और डेली मेल ने भी इन तस्वीरों का इस्तेमाल किया था। बीबीसी के अनुसार, तस्वीरें प्रकाशित होने के बाद हैरी और मेगन के वकीलों ने कानूनी चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि फोटोग्राफरों ने झाडि़यों में छुपकर तस्वीरें खीचीं। वे मेगन की जासूसी कर रहे हैं। इसकी अनुमति नहीं ली गई थी। वे इस परिवार को परेशान कर रहे हैं। शाही दंपती कानूनी कदम उठाने पर विचार कर रहा है। 

पत्नी और बेटे के साथ पहुंचे कनाडा 

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी (Prince harry) पत्नी मेगन और बेटे आर्ची के साथ समय बिताने के लिए कनाडा पहुंच गए हैं। उन्हें वैंकूवर एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया। हैरी और मेगन ने पिछले दिनों आम दंपती की तरह जिंदगी जीने की ख्वाहिश जताते हुए शाही दर्जा छोड़ने का एलान किया था। ब्रिटेन के डेली टेलीग्राफ अखबार के अनुसार, प्रिंस हैरी आखिरी बार शाही कर्तव्यों को पूरा करने के बाद सोमवार शाम कनाडा के लिए रवाना हो गए थे। एक अन्य अखबार सन के मुताबिक हैरी ने शाम 5:30 बजे कनाडा के वैंकूवर के लिए लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ी। हैरी की पत्नी मेगन और उनका बेटा आर्ची इस समय वैंकूवर में हैं। कहा जा रहा है कि हैरी और मेगन वैंकूवर में ही रहना चाहते हैं। 

6 वें नंबर के उत्तराधिकारी प्रिंस हैरी 

ब्रिटिश सिंहासन के छठे नंबर के उत्तराधिकारी प्रिंस हैरी ने कनाडा रवाना होने से पहले यहां ब्रिटेन-अफ्रीका निवेश सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने इस सम्मेलन में शामिल होने आए मलावी, मोजांबिक और मोरक्को के प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान हैरी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से 20 मिनट तक अकेले में कुछ बात की। लेकिन हैरी ने बकिंघम पैलेस में अफ्रीकी नेताओं के लिए आयोजित डिनर में हिस्सा नहीं लिया। यह डिनर प्रिंस विलियम की तरफ से आयोजित किया गया था।

शाही परिवार से अलग होने पर गहरा दुख

बता दें कि इससे पहले प्रिंस हैरी ने शाही परिवार से अलग होने पर गहरा दुख जताते हुए कहा था कि इसके अलावा उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं था। उन्होंने रविवार को एक चैरिटी कार्यक्रम में कहा कि जब उनकी और मेगन की शादी हुई थी तो वे बहुत उत्साहित और आशावान थे, लेकिन कुछ कारणों के चलते उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। शाही दर्जा छोड़ने के बाद प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल को शाही कर्तव्यों के लिए किसी प्रकार का सार्वजनिक कोष नहीं दिया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.