विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनाडा में भारतीय मूल के नवदीप बैंस बने ओंटारियो लिबरल पार्टी के नए नेता, अगले चुनाव की संभालेंगे बागडोर

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:28 PM (IST)

भारतीय मूल के पूर्व कनाडाई मंत्री नवदीप बैंस को ओंटारियो में लिबरल पार्टी का नया नेता चुना गया है। उन्होंने पार्टी को अगले चुनाव के लिए तैयार करने का संकल्प लिया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. नवदीप बैंस ओंटारियो लिबरल पार्टी के नए नेता चुने गए।

  2. उन्होंने पार्टी को अगले चुनाव के लिए तैयार करने का संकल्प लिया।

  3. बैंस के सामने विधानमंडल में सीट न होने की चुनौती है।

डिजिटल डेस्क, टोरंटो। भारतीय मूल के कनाडा के पूर्व मंत्री नवदीप बैंस को ओंटारियो में लिबरल पार्टी का नया नेता चुना गया है। उन्होंने पार्टी को अगले चुनाव के लिए तैयार करने पर ध्यान देने का संकल्प लिया।

ग्लोबल न्यूज के अनुसार, 49 वर्षीय बैंस को पार्टी के नेतृत्व चयन सम्मेलन में तीसरे और अंतिम दौर के मतदान में 50.3 प्रतिशत वोट मिले। पूर्व कैबिनेट मंत्री बैंस, पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के सबसे बड़े समर्थकों में से एक रहे हैं।

प्रांत में 2018 से कंजर्वेटिव पार्टी सत्ता में है। प्रांतीय लिबरल पार्टी जनवरी में बोनी क्रोम्बी के इस्तीफे के बाद से लंबे समय के लिए किसी नेता के बिना थी। बैंस पार्टी के तीसरे नेता हैं। बैंस के सामने कई चुनौतियां होंगी, जिनमें विधानमंडल में उनकी कोई सीट न होना भी शामिल है।

अब उम्मीद है कि बैंस अगले चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। यह चुनाव 2030 तक टल सकता है। राजनीति में आने से पहले बैंस फोर्ड मोटर कंपनी में वरिष्ठ वित्तीय विश्लेषक थे। उनके माता-पिता 50 साल पहले भारत के राजस्थान के एक छोटे से गांव से ओंटारियो आए थे। उनके पिता ने अलमारी बनाने का काम सीखा और उनकी मां ने एक कारखाने में रात की पाली में काम किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।