Move to Jagran APP

ग्रांड नदी में बाढ़ आने से 3 साल का बच्चा लापता, खोज अभियान जारी

बच्चा उस समय अपनी मां के साथ सड़क पर खड़ी वैन में बैठा था तभी अचानक जोर से नदी में बाढ़ आ गई।

By Arti YadavEdited By: Published: Thu, 22 Feb 2018 02:30 PM (IST)Updated: Thu, 22 Feb 2018 03:00 PM (IST)
ग्रांड नदी में बाढ़ आने से 3 साल का बच्चा लापता, खोज अभियान जारी
ग्रांड नदी में बाढ़ आने से 3 साल का बच्चा लापता, खोज अभियान जारी

ओटावा, (एजेंसी)। ऑरेंजविल ओन्टा में एक तीन वर्षीय बच्चा बाढ़ आने के बाद से लापता है। बच्चा उस समय अपनी मां के साथ सड़क पर खड़ी वैन में बैठा था तभी अचानक जोर से नदी में बाढ़ आ गई। मां उस दौरान वैन में से निकलने की कोशिश कर रही थी, तभी बच्चे का हाथ फिसल गया पानी की लहरें उसे अपने साथ बहा ले गई। बाहर निकलते समय महिला बुरी तरह घायल हो गई थी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

loksabha election banner

पुलिस अधिकारी ने अपने बयान में कहा कि करीब 1 एएम ईटी से पहले, एक महिला चालक ने अपनी वैन को एक सड़क के किनारे खड़ी की थी। बाद में अचानक बाढ़ आने के कारण उसकी गाड़ी ऑरेंजविले के नजदीक नदी में बह रही थी। जैसे ही महिला वैन से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी, बच्चा उसकी बाहों से फिसल गया और पानी के बहाव में बह गया। पुलिस बच्चे की खोज कर रही है। फिलहाल बच्चे की कोई जानकारी नहीं है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

ऑरेंजविल में भारी बारिश के कारण नदी में दबाव बढ़ गया था जिसके वजह से यह बाढ़ आई। ग्रैंड नदी में इस समय हालात बहुत खराब है। इसमें पानी का दबाव बहुत अधिक है जिसकी वजह से बाढ़ का खतरा हमेशा बना रहता है। ब्रेंटफ़ोर्ड में बुधवार को आपातकाल की स्थिति घोषित की गई, क्योंकि शहर के कुछ हिस्सों को ग्रांड नदी का पानी बाहर तक आ गया है। यहां बहुत लंबे समय से पानी का स्तर और ऊंचाई नहीं देखी गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.