कपिल शर्मा के रेस्तरां में हुई गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, कनाडा में 2 आरोपी गिरफ्तार
कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्तरां में हुई गोलीबारी के मामले में दो लोगों, प्रदीप सिंह और सवीर खान को गिरफ्तार कर आरोप तय किए गए हैं।

कपिल शर्मा के रेस्तरां में गोलीबारी मामले में दो लोग गिरफ्तार
HighLights
कपिल शर्मा के कनाडा रेस्तरां में गोलीबारी के आरोपी गिरफ्तार।
प्रदीप सिंह और सवीर खान पर लगाए गए गंभीर आरोप।
पुलिस ने घटना को रंगदारी से जुड़ा बताया है।
डिजिटल डेस्क, ओटावा। पिछले साल कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्तरां में हुई गोलीबारी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर आरोप तय किए गए हैं।
16 अक्टूबर 2025 को सरे स्थित शर्मा के रेस्तरां में गोलीबारी हुई थी। जुलाई में रेस्तरां खुलने के बाद से यह तीसरी बार था, जब वहां गोलियां चलाई गईं।
गोलीबारी मामले में दो लोग गिरफ्तार
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 22 वर्षीय दो संदिग्धों, प्रदीप सिंह और सवीर खान को एक नवंबर को गिरफ्तार किया गया।
दोनों संदिग्धों पर एक अन्य गोलीबारी की घटना के संबंध में भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की ये दोनों घटनाएं रंगदारी से जुड़ी हैं।
पुलिस ने कहा, '16 अक्टूबर 2025 को पुलिस को 120 स्ट्रीट के 8400-ब्लॉक में स्थित एक कैफे में गोलीबारी की सूचना मिली। उस समय रेस्तरां बंद था, लेकिन अंदर दो कर्मचारी मौजूद थे, जिन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा।'
दूसरी गोलीबारी की घटना 12 अक्टूबर को हुई, जिसमें पुलिस को सरे के एक घर में गोली चलने की सूचना मिली। इस घटना में एक महिला घायल हो गई थी।
12 अक्टूबर की घटना के संबंध में दोनों पर एक-एक आरोप लगाया गया और 16 अक्टूबर की घटना के संबंध में भी उन पर आरोप लगाए गए।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- कनाडा के नए इमिग्रेशन प्लान में नए प्रवासियों पर सख्ती, देश में रह रहे 2 लाख लोगों को मिलेगा परमानेंट रेजिडेंसी