विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनाडा में वालमार्ट के बाहर गोलीबारी, टारगेटेड हमले में भारतीय मूल के 2 लोगों की मौत

Published: Sat, 21 Nov 2026 06:22 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2026 06:23 PM (IST)

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में वालमार्ट स्टोर के बाहर गोलीबारी में भारतीय मूल के गगनप्रीत रेहल और सुखजीत कौर की मौत हो गई। 

कनाडा में वालमार्ट के बाहर गोलीबारी की घटना (सांकेतिक तस्वीर)

कनाडा में वालमार्ट के बाहर गोलीबारी की घटना (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. सरे, कनाडा में वालमार्ट के बाहर गोलीबारी की घटना।

  2. भारतीय मूल के गगनप्रीत रेहल और सुखजीत कौर की मौत।

  3. पुलिस को संगठित अपराध से जुड़े टारगेटेड हमले का शक।

डिजिटल डेस्क, ओटावा। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में वालमार्ट स्टोर के बाहर हुई गोलीबारी में भारतीय मूल के दो लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि यह एक टारगेटेड (सोच-समझकर की गई) घटना थी, जिसका संबंध संगठित अपराध से हो सकता है।

इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (आईएचआईटी) ने बताया कि 15 नवंबर की रात वालमार्ट स्टोर के बाहर हुई इस गोलीबारी में 23 वर्षीय गगनप्रीत रेहल और 24 वर्षीय सुखजीत कौर की जान चली गई।

दोनों डेल्टा इलाके में रहते थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि रेहल का नाम पहले भी हथियारों से जुड़े अपराधों के लिए पुलिस रिकार्ड में आ चुका था, जबकि कनाडा में कौर के बहुत कम संपर्क थे।

पुलिस को शक है कि रात 10:51 बजे (स्थानीय समय) पास में ही एक कार में लगी आग का संबंध इसी गोलीबारी से है। माना जा रहा है कि यही वह गाड़ी है, जिसका इस्तेमाल संदिग्धों ने किया था।

बुधवार को जारी एक बयान में, आईएचआईटी ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह गोलीबारी सोच-समझकर की गई थी और इसका संबंध संगठित अपराध से है।

(न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।