विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत आएगा कनाडा का 300 कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल, 30 साल में सबसे बड़ा व्यापार मिशन

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:08 AM (GMT+05:30)

भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुने से अधिक करने के लक्ष्य के ...और पढ़ें

भारत आएगा कनाडा का 300 कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल

भारत आएगा कनाडा का 300 कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल

HighLights

  1. कनाडा का प्रतिनिधिमंडल 12 से 17 अक्टूबर तक मुंबई और बेंगलुरु का दौरा करेगा

  2. यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सहयोग का अवसर तलाशना

पीटीआई, ओटावा। भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुने से अधिक करने के लक्ष्य के साथ कनाडा अगले सप्ताह करीब 300 कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल भारत भेजेगा।

पिछले 30 वर्षों से अधिक समय में यह भारत के लिए कनाडा का सबसे बड़ा व्यापार मिशन होगा। कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल 12 से 17 अक्टूबर तक मुंबई और बेंगलुरु का दौरा करेगा। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग के नए अवसर तलाशना है।

सिद्धू ने कहा कि एयरोस्पेस, कृषि एवं खाद्य उत्पादों और स्वच्छ प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में कनाडा की विशेषज्ञता को भारत की बढ़ती मांग से जोड़कर व्यापार का विस्तार किया जाएगा और नए निवेश आकर्षित किए जाएंगे।

यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारत और कनाडा व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत इस साल के अंत तक पूरी करने का प्रयास कर रहे हैं। समझौते को लेकर पांचवें दौर की वार्ता पांच से नौ अक्टूबर तक ओटावा में हुई।

दोनों देशों ने मार्च में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा के दौरान व्यापार समझौते की दिशा में प्रयास तेज करने पर सहमति जताई थी। वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 70 अरब कनाडाई डालर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कनाडा सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का कुल व्यापार 30.4 अरब कनाडाई डॉलर रहा। कनाडा भारत के साथ व्यापार बढ़ाकर अमेरिका से परे अपने निर्यात बाजारों में विविधता लाना चाहता है।