विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Canada: अब कनाडा के आसमान में दिखी संदिग्ध वस्तु, अमेरिकी लड़ाकू विमान ने किया ढेर

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 12 Feb 2023 08:30 AM (IST)

Canada Suspicious object कनाडा के आसमान में भी आज अमेरिका की तरह एक अज्ञात वस्तु दिखाई दी है। हवा में ...और पढ़ें

कनाडा के आसमान में अज्ञात वस्तु दिखाई दी
कनाडा के आसमान में अज्ञात वस्तु दिखाई दी

वाशिंगटन/ओटावा, एजेंसी। अमेरिका के बाद अब कनाडा के आसमान में भी एक अज्ञात वस्तु दिखाई दी है। हवा में उड़ती हुई इस वस्तु के दिखाई देते ही कनाडाई अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बातचीत की और उस वस्तु को उड़ाने का फैसला किया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने उत्तरी कनाडा के ऊपर मानव रहित उच्च ऊंचाई वाले हवाई वस्तु को मार गिराया, जो अलास्का से उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया था।

US F-22 ने मार गिराई अज्ञात वस्तु

जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कनाडाई शहर युकोन (Yukon) में इस वस्तु के देखे जाने की सूचना मिलते ही कनाडाई और अमेरिकी विमानों को उतारा गया और एक US F-22 ने सफलतापूर्वक उस वस्तु को मार गिराया। अलास्का के ऊपर अमेरिकी सेना द्वारा "उच्च ऊंचाई वाली वस्तु" को मार गिराए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई है।

अलास्का में भी एक दिन पहले दिखी ऐसी वस्तु

बता दें कि एक दिन पहले ही अमेरिका ने बाइडन के आदेश पर अलास्का के उत्तरी तट से करीब 40,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही एक वस्तु को मार गिराया था। पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर के अनुसार, उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने शुक्रवार देर शाम अलास्का के ऊपर वस्तु का पता लगाया।

वस्तु की स्थिति स्पष्ट नहीं, मलबे की होगी जांच

वस्तु को मार गिराया गया है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह क्या है। अब यह पता लगाया जाएगा कि यह वस्तु पिछले हफ्ते मार गिराए गए संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे से संबंधित है या शुक्रवार को अलास्का के ऊपर मार गिराए गए किसी अन्य वस्तु से संबंधित है। ट्रूडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी इसके बारे में बात की और वस्तु के मलबे का विश्लेषण करने को कहा है।