कम्फर्ट और लग्जरी फीचर्स से लैस, दुनिया का सबसे तेज बिजनेस जेट, आखिर किसने खरीदा 900 करोड़ का प्लेन?
बॉम्बार्डियर ग्लोबल 8000, दुनिया का सबसे तेज और लग्जरी बिजनेस जेट है, जिसकी कीमत 900 करोड़ रुपये है। इसमें आरामदायक ...और पढ़ें

900 करोड़ रुपये का बिजनेट जेट (फोटो-Bombardier)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोग कम्फर्ट और लग्जरी लाइफस्टाइल पर खासा ध्यान देते हैं। इसके लिए लोग लाखों से करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी एक ऐसे प्लेन के बारे में सुना है, जिसकी कीमत 100 या 200 करोड़ रुपये नहीं, बल्कि 900 करोड़ रुपये हो, आइए ऐसे ही बिजनेस जेट के बारे में जानते हैं और यह भी जानते हैं कि आखिर इस बिजनेस जेट को किसने खरीदा।
-1768896792846.jpg)
किसने खरीदा 900 करोड़ का बिजनेस जेट?
कनाडा की बिजनेस जेट कंपनी बॉम्बार्डियर का ग्लोबल 8000 (Bombardier Global 8000) एक ऐसा बिजनेस जेट है, जिसका बेस प्राइस 708 करोड़ रुपये रखा गया। लेकिन कस्टमाइज कराने के बाद इस बिजनेस जेट की कीमत 900 करोड़ रुपये हो गई।
जानकारी के मुताबिक, ग्लोबल 800 को कनाडा के पूर्व हॉकी स्टार और बिजनेसमैन पैट्रिक डोविगी खरीदा है। ये दुनिया का सबसे तेज बिजनेट जेट है। इसके साथ ही कॉनकॉर्ड के बाद ये दुनिया का सबसे तेज सिविल एयरक्राफ्ट भी है।
-1768896814775.jpg)
ग्लोबल 8000 के लग्जरी फीचर्स
ग्लोबल 8000 बिजनेट जेट में कम्फर्ट को ध्यान में रखकर कई लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं। इस प्लेन में बैठने के लिए कई आरामदायक सीटें दी गई हैं। ग्लोबल 8000 बिजनेस जेट एक में दो एयरक्राफ्ट जैसा है, जो इंडस्ट्री की सबसे तेज स्पीड और सबसे लंबी रेंज देता है। इसके साथ ही इसमें चार बराबर साइज के रहने की जगहों वाला एक बड़ा केबिन भी है।
रिवोल्यूशनरी स्मूथ फ्लेक्स विंग में अनोखे लीडिंग-एज स्लेट्स हैं, जो ग्लोबल 8000 को अपने सबसे करीबी मुकाबले वाले विमान की तुलना में 30 फीसदी ज्यादा एयरपोर्ट या 2,000 ज्यादा जगहों पर उतरने में मदद करते हैं।
बॉम्बार्डियर ग्लोबल 8000 में सोने के लिए शानदार बेड, मॉडर्न-स्टाइल किचिन, डाइनिंग एरिया समेत लग्जीरियस बाथरूम भी मिलता है। इस जेट का एंबिएंस लग्जरी फील से लैस है। इस बिजनेस जेट में 2,691 फीट की केबिन ऊंचाई के साथ ही ऐसा लगता है जैसे आप बुर्ज खलीफा के ऊपर खड़े हैं।
-1768896831691.jpg)
