शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन का इस्तीफा, क्या है वजह?
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कार्यकाल खत्म होने से दो साल पहले स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया।

राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के खत्म होने से दो साल पहले ही इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रीय संसद के स्पीकर ने औपचारिक रूप से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
वह प्रधानमंत्री शेख हसीना के सहयोगी रह चुके हैं। उनसे जब इस्तीफे की वजह पूछी गई, तो 76 साल के नेता ने कहा, 'मैं सेहत से जुड़ी कई दिक्कतों से जूझ रहा हूं।'
क्यों गई राष्ट्रपति की कुर्सी?
आईएएनएस के अनुसार, डेली स्टार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शहाबुद्दीन का इस्तीफा ऐसी खबरों के बीच आया है कि इस साल मई में इलाज के लिए लंदन में रहने के दौरान उन्होंने देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बातचीत की थी।
इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार राष्ट्रपति को लेकर सहज नहीं थी। 1971 के मुक्ति संग्राम के योद्धा और पूर्व जज रहे शहाबुद्दीन ने अप्रैल 2023 में पांच साल के कार्यकाल के लिए शपथ ली थी।
हसीना के जाने के बाद भी पद पर बन थे शहाबुद्दीन
उन्हें पिछली संसद ने देश के सर्वोच्च पद के लिए चुना था और वह एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो जुलाई-अगस्त 2024 में छात्रों के हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बाद भी अपने संवैधानिक पद पर बने हुए हैं।
इन विरोध-प्रदर्शनों ने हसीना की अवामी लीग सरकार को गिरा दिया था। हसीना भागकर भारत चली गईं और पांच अगस्त 2024 से वहीं रह रही हैं।
