विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो साल से लापता बच्ची घर में ही सीढ़ियों के नीचे से मिली, जानें पूरा मामला

By Monika MinalEdited By:
Published: Thu, 17 Feb 2022 02:33 AM (IST)Updated: Thu, 17 Feb 2022 06:52 AM (IST)

एक घर में सीढ़ियों के नीचे बने चैंबर से छह साल की बच्ची पैसली शुल्टिस को बरामद किया है। बच्ची ...और पढ़ें

दो साल से लापता बच्ची घर में ही सीढ़ियों के नीचे से मिली
दो साल से लापता बच्ची घर में ही सीढ़ियों के नीचे से मिली

न्यूयार्क, एपी। न्यूयार्क में कस्टडी ने मिल पाने के बाद अपने ही माता-पिता ने चार साल की नन्ही बच्ची का अपहरण कर लिया और उसे घर के सीक्रेट ठिकाने में दो साल तक छिपाने में भी कामयाब रहे और अब वह 6 साल की बच्ची पुलिस को मिल गई है। उल्लेखनीय है कि साल 2019 से लापता लड़की न्यूयार्क के हडसन स्थिति अपने घर में ही सीढ़ियों के नीचे छिपी मिली। करीब दो साल से लापता एक बच्ची घर में सीढ़ियों के नीचे बने खास चैंबर से मिली है। बच्ची का स्वास्थ्य बेहतर है। समझा जाता है बच्ची को उसके जैविक माता-पिता ने अगवा कर लिया था।

न्यूयार्क राज्य की पुलिस ने बताया कि उसने सागरटीस नाम के शहर में एक घर में सीढ़ियों के नीचे बने चैंबर से छह साल की बच्ची पैसली शुल्टिस को बरामद किया है। बच्ची सही सलामत और स्वस्थ है। समझा जाता है पैसली को उसके जैविक माता-पिता किम्बर्ले कूपर और किर्क शुल्टिस ने अगवा कर लिया था। इन दोनों के पास बच्ची को अपने पास रखने का कानूनी अधिकार नहीं है। साल 2019 में कस्टडी नहीं मिलने के बाद ही पैसली का अपहरण उसके जैविक माता-पिता ने किया था। पुलिस का कहना है कि अपहरण के बाद पैसली को घर के गुप्त कमरे में रखा गया जो काफी छोटा, ठंडा व नमी वाला था।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को उन्हें बच्ची के बारे में सुराग मिला था। सर्च वारंट लेकर उन्होंने उस घर की तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि छानबीन के लिए एक विशेष प्रकार के टूल का इस्तेमाल किया गया जो अनेकों लकड़ी के स्टेप को हटाने में उपयुक्त था। इसकी मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें सीढ़ियों के नीचे नन्हे पांव के निशान दिखे। तुरंत उन्होंने उस कोने की छान-बीन की  और बच्ची व उसकी 33 वर्षीय मां उन्हें मिल गई। पुलिस ने बच्ची के माता-पिता और उसके नाना को गिरफ्तार करने बच्ची को उसके कानूनी अभिभावकों के हवाले कर दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।