विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अगर तुम्हारा कोई टारगेट ही नहीं तो तुम हार भी नहीं सकते', ईरान युद्ध के बाद वायरल हो रहे 'डॉन त्जु' मीम्स

Published: Mon, 13 Apr 2026 11:32 PM (IST)

ईरान युद्ध के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पर बने 'डॉन त्जु' मीम्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर जमकर उड़ाया जा रहा ट्रंप का मजाक।

सोशल मीडिया पर जमकर उड़ाया जा रहा ट्रंप का मजाक।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कुछ साल पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति नौजवान को पीटते हुए पूछ रहा था, 'मीम बनाएगा तू?' तो आज के समय को देखते हुए इसका जवाब 'हां' हो सकता है। क्योंकि आजकल हर कोई मीम बना रहा है।

इसी क्रम में ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के भी सोशल मीडिया पर खूब मीम वायरल हो रहे हैं। ईरानियों ने अपना मीम लेवल इस कदम बढ़ा दिया है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्से में इसकी तारीफ हो रही है और वहीं, अमेरिकी इस गेम में हारते हुए दिख रहे हैं।

डोनल्ड ट्रंप पर बने मीम्स ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

इन दिनों डोनल्ड ट्रंप पर बने मीम्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक मीम ने तहलका मचाया हुआ है, यहां तक कि चीन की ग्रेट फायरवॉल को भी पार कर दिया है। वह है डॉन त्जु।

क्या है डॉन त्जु?

दरअसल, यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और चीनी रणनीतिकार सुन त्जु के नामों को मिलकर बनाया गया है। यह अमेरिकी राजनीति में विशेष रूप से ईरान के साथ संघर्ष के दौरान ट्रंप की अस्पष्ट और आक्रामक रणनीतियों का मजाक उड़ाने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। डॉन त्जु को जीत पर ट्रंप के अंदाज वाली सूक्तियों के इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसमें, 'दुश्मन की घेराबंदी को तोड़ने के लिए उनकी ही घेराबंदी कर दो, अगर तुम्हें खुद नहीं पता कि तुम क्या कर रहे हो तो तुम्हारे दुश्मन को भी नहीं पता होगा या अगर तुम्हारा कोई लक्ष्य ही नहीं है तो तुम हार भी नहीं सकते।' मीम्स शामिल हैं।

कहां से आया मीम का कॉन्सेप्ट?

'मीम' (Meme) का कॉन्सेप्ट सबसे पहले रिचर्ड डॉकिन्स ने अपनी किताब 'द सेल्फिश जीन' (1976) में पेश किया था। इसका मकसद कल्चरल ट्रांसमिशन की एक ऐसी यूनिट को समझाना था जो जीन्स जैसी ही हो और तब से यह इंटरनेट की आम भाषा बन गई है।

यह भी पढ़ें: 'विदेशी सैन्य हस्तक्षेप से बढ़ेगा संकट', होर्मुज में अमेरिका की नाकाबंदी पर ईरान की चेतावनी