विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'विदेशी सैन्य हस्तक्षेप से बढ़ेगा संकट', होर्मुज में अमेरिका की नाकाबंदी पर ईरान की चेतावनी

Published: Mon, 13 Apr 2026 10:23 PM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2026 10:29 PM (IST)

होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकाबंदी के बाद ईरान ने एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया है। ईरान ने चेतावनी दी है ...और पढ़ें

होर्मुज में विदेशी सैन्य हस्तक्षेप से संकट बढ़ेगा।

होर्मुज में विदेशी सैन्य हस्तक्षेप से संकट बढ़ेगा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका की नाकाबंदी के बाद ईरान का बड़ा बयान आया है। ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा कि होर्मुज में विदेशी सैन्य हस्तक्षेप से संकट बढ़ेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है अमेरिकी सेना ने ईरान पर बहुत बड़ा हमला किया है। ट्रंप का कहना है कि ईरान की नौसेना समुद्र की तलहटी में पड़ी है। अमेरिका ने ईरान के 158 जहाजों को तबाह कर दिया है।

होर्मुज में अमेरिका की नाकाबंदी शुरू

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, यदि ईरान का कोई भी जहाज हमारी नाकाबंदी (BLOCKADE) के कहीं भी आस-पास आता है, तो उन्हें तुरंत खत्म (ELIMINATED) कर दिया जाएगा।

ईरान के 158 जहाज तबाह- ट्रंप

डोनल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'ईरान की नौसेना समुद्र की तलहटी में पड़ी है, इनके 158 जहाज पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। हमने जिन जहाजों पर हमला नहीं किया है, वे उनकी छोटी संख्या वाली, जिन्हें वे 'फास्ट अटैक शिप्स' कहते हैं, वो जहाज हैं।'

ट्रंप की ईरान को चेतावनी

ट्रंप ने आगे लिखा, हमने इन जहाजों पर हमला इसलिए नहीं किया, क्योंकि हमने उन्हें ज्यादा बड़ा खतरा नहीं माना है। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए लिखा, 'यदि इनमें से कोई भी जहाज हमारी नाकाबंदी के कहीं भी आस-पास आता है, तो उन्हें तुरंत खत्म कर दिया जाएगा। ठीक उसी तरह से, जिस तरह का इस्तेमाल हम समुद्र में नावों पर नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों के खिलाफ करते हैं।

यह भी पढ़ें- होर्मुज जलडमरूमध्य खुल गया तो भी नहीं सुधरेंगे हालात, लगेगा लंबा समय; एक्सपर्ट्स ने बताई वजह