World Covid-19 Cases: वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के कुल मामले 19.5 करोड़ से ऊपर पहुंचे, 41.80 लाख लोगों की हुई अब तक मौत
CSSE के अनुसार दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों की संख्या क्रमशः 34668545 और 611779 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश अभी भी बना हुआ है। संक्रमण के मामले में भारत 31484605 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।
वाशिंगटन, आइएएनएस। कोरोना महामारी ने दुनिया को अभी भी अपनी चपेट में लिया हुआ है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, समग्र वैश्विक कोविड -19 के मामले अब 19.5 करोड़ से भी ऊपर पहुंच गए हैं, जबकि मौतें 41.80 के आंकड़े को पार कर गई हैं। साथ ही दुनिया में टीकाकरण 3,96,00,00,000 से अधिक लोगों का हो गया है। अपने नवीनतम अपडेट में गुरुवार सुबह तक, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक केसलोड, मरने वालों की संख्या और टीकाकरण की संख्या क्रमशः 195,865,047, 4,185,754 और 3,960,681,747 है।
CSSE के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों की संख्या क्रमशः 34,668,545 और 611,779 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश अभी भी बना हुआ है। संक्रमण के मामले में भारत 31,484,605 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।
3 मिलियन से अधिक मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (19,797,086), फ्रांस (6,116,711), रूस (6,116,249), यूके (5,797,335), तुर्की (5,660,469), अर्जेंटीना (4,891,810), कोलंबिया (4,757,139), स्पेन (4,395,602) , इटली (4,330,739), ईरान (3,792,014), जर्मनी (3,769,552) और इंडोनेशिया (3,287,727) है, CSSE के आंकड़ों के मुताबिक।
मौतों के मामले में ब्राजील 553,179 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। 100,000 से अधिक लोगों की मृत्यु वाले राष्ट्र हैं- भारत (422,022), मैक्सिको (239,079), पेरू (196,138), रूस (153,620), यूके (129,718), इटली (128,010), कोलंबिया (119,801), फ्रांस (111,923) और अर्जेंटीना (104,822)।
बता दें कि भारत में गुरुवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पिछले 24 घंटे के दौरान सामने आए मामलों के बारे में जानकारी दी। भारत में पिछले 24 घंटों में 43,509 नए कोविड मामले और 38,465 रिकवरी दर्ज की गई। इसके साथ ही सक्रिय मामलों का आंकड़ा 4,03,840 हो गया। वहीं, यहां रिकवरी रेट 97.38% हो गई है।