अमेरिका में महिला ने सिक्का उछालकर जीता चुनाव, सिर्फ 20 सेकंड में हो गया फैसला
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक अनोखा चुनाव नतीजा सामने आया है। अटलांटिक बीच सिटी कमीशन की सीट के लिए दोनों उम्मीदवारों के वोट बराबर आने पर सिक्का उछालकर विजेता तय किया गया। जेनिफर लैग्नर ने इस सिक्का उछाल में जीत हासिल की।

अमेरिका में महिला ने सिक्का उछालकर जीता चुनाव (फोटो- वीडियो ग्रैब)
HighLights
जेनिफर लैग्नर ने सिक्का उछाल में जीत हासिल की
दोनों प्रतिद्वंद्वियों को एक जैसे ही वोट मिले थे
डिजिटल डेस्क, फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक अनोखा चुनाव नतीजा सामने आया है। अटलांटिक बीच सिटी कमीशन की सीट के लिए दोनों उम्मीदवारों के वोट बराबर आने पर सिक्का उछालकर विजेता तय किया गया। जेनिफर लैग्नर ने इस सिक्का उछाल में जीत हासिल की।
3 नवंबर को हुए चुनाव में जेनिफर लैग्नर और उनकी प्रतिद्वंद्वी लिसा हेरोल्ड दोनों को ठीक 3,162-3,162 वोट मिले थे। टाई की स्थिति में फ्लोरिडा कानून के तहत लॉट या सिक्का उछालकर फैसला किया जा सकता है।
डुवाल काउंटी सुपरवाइजर ऑफ इलेक्शन ऑफिस में बेस्ट ऑफ थ्री के नियम से सिक्का उछाला गया। पहला मौका हेरोल्ड का था। उन्होंने हेड्स कहा, लेकिन सिक्का टेल्स आया। दूसरा मौका लैग्नर का था। उन्होंने हेड्स कहा और सिक्का हेड्स ही आया। इस तरह दो-शून्य से लैग्नर विजेता घोषित हो गईं। तीसरे राउंड की जरूरत ही नहीं पड़ी। पूरा प्रोसेस महज 20 सेकंड में पूरा हो गया।
इससे पहले एक ओवरसीज बैलेट आने की उम्मीद थी, लेकिन उसमें इस सीट के लिए कोई वोट नहीं डाला गया था। इसलिए टाई बनी रही।
जेनिफर लैग्नर ने कहा कि यह दिखाता है कि हमारा देश कितना महान और स्वतंत्र है। हारने वाली उम्मीदवार हेरोल्ड ने भी कहा कि यह अविश्वसनीय अनुभव था।