विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पॉर्न देखी और हस्तमैथुन किया', यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में सफर करने वाली महिला ने व्यक्ति पर लगाया आरोप

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:08 AM (GMT+05:30)

अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक महिला ने यूनाइटेड एयरलाइंस पर आरोप लगाया है कि उनकी फर्स्ट-क्लास फ्लाइट में एक सह-यात्री ने अश्लील हरकतें कीं।

यूनाइडेट एयरलाइंस पर महिला ने लगाया आरोप।

यूनाइडेट एयरलाइंस पर महिला ने लगाया आरोप।

HighLights

  1. महिला ने फर्स्ट क्लास फ्लाइट में अश्लील हरकत का आरोप लगाया।

  2. यूनाइटेड एयरलाइंस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया।

  3. एयरलाइन ने आरोपी यात्री पर प्रतिबंध लगाया, जांच जारी।

डिजिटल डेस्क, कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक महिला ने यूनाइटेड एयरलाइंस की कड़ी आलोचना की है। उनका आरोप है कि एयरलाइंस ने उस व्यक्ति को सजा दिलाने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए, जिसने कथित तौर पर उनकी फर्स्ट-क्लास फ्लाइट में हस्तमैथुन किया था।

महिला ने एनबीसी 7 को बताया कि वह सैन डिएगो से नेवार्क जाने वाली एक रेड-आई फ्लाइट में थीं। उन्होंने फर्स्ट क्लास की टिकट ली थी ताकि वह अपनी सीट को और ज्यादा पीछे झुका सकें और यात्रा के दौरान सो सकें। महिला ने दावा किया कि उड़ान भरने के बाद उन्होंने अपने बगल में बैठे एक आदमी को अश्लील सामग्री (पोर्नोग्राफी) देखते हुए और कंबल के नीचे अजीब हरकतें करते हुए देखा।

'मैं बुरी तरह से डरी हुई थी'

महिला ने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। मैं एकदम सुन्न हो गई थी। बुरी तरह डरी हुई थी... मैं खिड़की वाली सीट पर पूरी तरह फंस गई थी। बाहर निकलने के लिए मुझे उसके ऊपर से होकर गुजरना पड़ता, क्योंकि उसने अपनी सीट पूरी तरह पीछे झुका रखी थी।"

महिला ने बताया कि उन्होंने इस बारे में एक फ्लाइट अटेंडेंट को बताया, लेकिन उसने शुरू में उससे यह नहीं पूछा कि वह ठीक है या नहीं या क्या वह अपनी सीट बदलना चाहती है।

महिला ने क्या आरोप लगाया?

हालांकि, महिला ने कहा कि फ्लाइट क्रू उसे दूसरी जगह बिठाने के लिए मान गया और उसकी सीट किसी दूसरे यात्री के साथ बदल दी लेकिन वह आदमी विमान से उतर गया और गेट पर मौजूद पुलिस ने उसे नहीं रोका।

उन्होंने बताया कि उन्हें कई दिनों बाद तक एफबीआई से संपर्क करने के लिए नहीं कहा गया। यह बात तब सामने आई जब उन्होंने यूनाइटेड की कस्टमर सर्विस से बात की।

एयरलाइन ने क्या कहा?

यूनाइटेड एयरलाइंस ने एक बयान में कहा, “हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। हमने ग्राहक से बात की और उनके अनुभव के लिए माफी मांगी। साथ ही, हमने जांच पूरी होने तक इसमें शामिल दूसरे व्यक्ति पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।”

यह भी पढ़ें: मेटा पर लगा जुर्माना: न्यू मेक्सिको की अदालत ने दिया 25 अरब डॉलर चुकाने का आदेश, उपभोक्ताओं को गुमराह का आरोप