विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एनवीडिया के पूर्व अधिकारी जय पुरी की पत्नी ने चीन को तस्करी की AI चिप, रिपोर्ट में खुलासा

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:46 PM (IST)

मडी वाटर्स रिसर्च की रिपोर्ट में एनवीडिया के पूर्व एग्जीक्यूटिव अजय के. 'जे' पुरी पर चीन को चिप तस्करी से ...और पढ़ें

एनवीडिया के पूर्व अधिकारी अजय के. पुरी और उनकी पत्नी की तस्वीर (स्रोत- @muddywatersre)

एनवीडिया के पूर्व अधिकारी अजय के. पुरी और उनकी पत्नी की तस्वीर (स्रोत- @muddywatersre)

HighLights

  1. एनवीडिया के पूर्व अधिकारी जय पुरी पर चीन को चिप तस्करी के आरोप।

  2. मडी वाटर्स रिसर्च ने 'एनवीडिया: मोर चाइना' रिपोर्ट जारी की।

  3. पुरी के संबंध चीन को अवैध सर्वर बेचने वाली अधिकारी से।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग की प्रेम कहानी से लेकर उनके इस्तीफे तक कंपनी को काफी किरकिरी झेलनी पड़ी। अब ताजा मामला चिप तस्करी से जुड़ा है।

शॉर्ट-सेलिंग फर्म 'मडी वाटर्स रिसर्च' की एक रिसर्च रिपोर्ट में एनवीडिया कॉर्पोरेशन के पूर्व एग्जीक्यूटिव अजय के. 'जे' पुरी केंद्र में हैं। इस रिपोर्ट में सवाल उठाया गया है कि क्या पुरी के, 'सुपर माइक्रो कंप्यूटर इंक' (SMCI) के एक पूर्व अधिकारी के साथ निजी संबंध रहे। उक्त अधिकारी पर चीन को अवैध रूप से सर्वर बेचने के मामले में एक सिविल मुकदमा चल रहा है।

एनवीडिया: मोर चाइना नाम से छपी है रिपोर्ट

17 नवंबर को 'एनवीडिया: मोर चाइना' (NVIDIA: More China) शीर्षक से ये रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। इस रिपोर्ट में, मडी वाटर्स ने एनवीडिया में अपनी 'शॉर्ट पोजीशन' (यानी शेयर गिरने पर मुनाफा कमाने की स्थिति) का खुलासा किया है। इसके साथ ही

फर्म ने 2024 से 2026 के बीच ली गई कुछ तस्वीरों की भी जांच की है। इन तस्वीरों में पुरी अपनी पत्नी सेनली चेन के साथ दिख रहे हैं, जिन्हें मडी वाटर्स ने अपने नोट में "सेनली पुरी" के तौर पर भी संबोधित किया है।

बंद हो सकती है शॉर्ट पोजीशन

मडी वाटर्स ने यह भी कहा है कि रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद, वे अपने 'फिड्यूशियरी रिस्क' (वित्तीय जिम्मेदारी से जुड़े जोखिम) को प्रबंधित करने के लिए एनवीडिया में अपनी अधिकांश या संभवतः सभी 'शॉर्ट पोजीशन' को कवर (बंद) करना शुरू कर देंगे।

पुरी एनवीडिया में 'वर्ल्डवाइड फील्ड ऑपरेशंस' के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट थे। उन्होंने 21 वर्षों तक वैश्विक स्तर पर फील्ड ऑपरेशंस का नेतृत्व किया। उन्होंने इसी साल जून में इस्तीफा दिया था।

कंपनी में था तीसरा स्थान

पुरी एनवीडिया की वैश्विक बिक्री और अन्य क्षेत्रों की देखरेख करते थे। कंपनी के पद के हिसाब से पूर्व CEO जेनसेन हुआंग और सीएफओ (CFO) कोलेट क्रेस्स के बाद उनका तीसरा स्थान था। पैसे की बात करें तो 2024 से 2026 के बीच, पुरी का कुल वेतन-पैकेज क्रेस्स से थोड़ा अधिक ही रहा।

जून 2026 में इस्तीफे के बाद वे एनवीडिया के वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं। 17 जून तक उनके पास एनवीडिया के 3,665,220 शेयर थे, जिनकी कीमत 16 नवंबर को बाजार बंद होने के समय लगभग 570 मिलियन डॉलर थी।

तस्वीरों में दिख रही महिला पर जताया शक

मडी वाटर्स ने अपने नोट में कहा कि सवाल यह है कि पुरी के साथ तस्वीरों में दिख रही महिला क्या वही सेनली चेन है जो पहले एसएमसीआई (SMCI) में काम करती थी? - बता दें कि इस महिला का सेनली चेन या सेनली पुरी के तौर पर रिपोर्ट में जिक्र किया है।

रिसर्च फर्म ने 'एनवीडिया GTC' इवेंट में सुपर माइक्रो की सेनली चेन (जो अप्रैल के आखिर या मई की शुरुआत तक सर्वर बनाने वाली इस कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और चीफ ग्रोथ ऑफिसर थीं) के इंटरव्यू की तस्वीरों का इस्तेमाल किया।

पार्टी में दोनों साथ नजर आ रहे

इन तस्वीरों की तुलना उन तस्वीरों से की गई, जिनमें पुरी (Puri) हाई-सोसाइटी इवेंट्स में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें 2024 में सैन फ्रांसिस्को ओपेरा के 'मास्क्ड बॉल' और इस साल 23 अप्रैल को हुए 'बिग बैंग गाला एंड पार्टी आफ्टर डार्क' की हैं। इन इवेंट्स में पुरी के साथ मौजूद महिला को "सेनली चेन" और "सेनली पुरी" के रूप में टैग किया गया था।

मडी वाटर्स ने कहा कि उन्होंने क्रोनोस्केल का प्रतिनिधित्व करने वाली इन्वेस्टर रिलेशंस फर्म से जवाब मांगा था कि क्या पुरी के साथ तस्वीरों में दिखने वाली महिला वही हैं। रिसर्च फर्म ने कहा, "हमें कोई जवाब नहीं मिला है।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।