विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chris Chan: हमेशा ट्रेंड में रहने वाली क्रिस चैन कौन हैं? अब की है एक नई घोषणा

Published: Tue, 26 Nov 2024 01:49 PM (IST)

Who is Chris Chan मशहूर कार्टूनिस्ट क्रिस चैन अब एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने हाल के दिनों में घोषणा करते हुए कहा कि वह एक बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। उनकी घोषणा के बाद तमाम चर्चा होने लगी है। क्रिस चैन ने साल 2014 में सार्वजिनक रूप से एक ट्रांसवुमन के रूप में पहचान बनाई।

हमेशा ट्रेंड में रहने वाली क्रिस चैन कौन हैं? (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
हमेशा ट्रेंड में रहने वाली क्रिस चैन कौन हैं? (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Who is Chris Chan: मशहूर कार्टूनिस्ट क्रिस चैन हमेशा किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। अब उन्होंने कुछ ऐसी घोषणा कर दी है जिसने एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। हाल के दिनों में एक लाइव गेमिंग स्ट्रीम के दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वह एक बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।

दरअसल, क्रिस चैन ट्रांसवुमन हैं। उन्होंने अपने एक प्रशंसक के सवाल के जवाब में इस बात पर चर्चा की। एक कार्यक्रम के दौरान प्रशंसक ने उनसे पूछा कि आप अपने बच्चे की घोषणा कब करेंगी? इस सवाल के जवाब में चैन ने कहा कि जब बच्चा वास्तव में गर्मियों में खेल में आ रहा होगा उस समय के आसपास या मैं आप सभी को अंधेरे में रख सकती हूं और बच्चे के जन्म तक आप सभी को बता सकती हूं।

दोस्त से माने जाते हैं अच्छे संबंध

क्रिस चैन के इस जवाब के बाद उनके फैंस ने ये अनुमान लगाया कि चैन की गर्भावस्था की घोषणा उसके करीबी दोस्त फ़्लटर से संबंधित हो सकती है। बता दें कि फ़्लटर एक 30 वर्षीय महिला है। साल 2021 से 2023 तक जब क्रिस चैन सेंट्रल वर्जीनिया क्षेत्रीय जेल में कैद थीं, उसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी। हालांकि, कई मौकों पर चैन ने किसी भी रोमांटिक रिश्ते से इनकार किया है। वहीं, कई मौकों पर दोनों को सार्वजनिक रूप से स्नेह प्रदर्शित करते हुए देखा गया है। इस कारण उनके संबंध के बारे में अफवाहें फैलती रही हैं।

जटिल रहा है कि क्रिस का जीवन

बच्चे की घोषणा वाली खबरों ने लोगों के मन में चिंताएं ला दी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चैन का अतीत यौन उत्पीड़न के लिए उनकी गिरफ़्तारी सहित जटिल रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस संबंध में लिखा कि एक यौन अपराधी और सबसे अधिक संभावना है कि वह बच्चा पैदा करने के लिए उपयुक्त नहीं है। उनकी एक भयानक प्रतिष्ठा है और उन्हें गिरफ्तार किया गया रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि ओह यार मुझे आशा है कि यह सच नहीं है।

कौन हैं क्रिस चैन?

रिपोर्ट्स के अनुसार क्रिस चैन 42 वर्षीय अमेरिकी ट्रांसजेंडर महिला हैं। उनका जन्म क्रिस्टोफर वेस्टन चैंडलर के रूप में हुआ। वर्ष 2000 में उन्होंने पीडमोंट वर्जीनिया कम्युनिटी कॉलेज से पढ़ाई थी। वहीं, साल 2006 में कंप्यूटर एडेड ड्राफ्टिंग और डिज़ाइन में डिग्री हासिल की। साल 2007 से ही वह इंटरनेट की दुनिया पर छाई रही हैं। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरों को एक बोर्ड पर शेयर किया गया था, जिसके कारण उनको उपहास का सामना करना पड़ा था।

2014 में बनाई एक अलग पहचान

जानकारी दें कि उन्होंने साल 2014 में सार्वजनिक रूप से एक ट्रांसवुमन के रूप में पहचान बनाई। वहीं, साल 2016 में उन्होंने अपना नाम बदला और क्रिस्टीन के तौर पर पहचानी जाने लगीं। क्रिस चैन अपने कॉमिक श्रृंखला सोनिकू के लिए जानी जाती हैं। ये एक प्रसिद्ध कॉमिक में से एक है।

अगस्त 2021 में क्रिस पर अनाचार का आरोप लगा। एक ऑडियो क्लिप के बाहर आने पर उनकी गिरफ्तारी की गई। दो सालों तक क्रिस जेल में रहीं। बाद में ऑटिज्म के निदान का हवाला देते हुए मामले को स्थगित कर दिया गया था। वह वर्तमान में बिग आइलैंड, वर्जीनिया में एक घर में रहती है।

यह भी पढ़ें: अमेरिकन महिला पर छाया 'डॉली चायवाला' बनने का खुमार, इस हरकत पर हैरान हुए यूजर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।