विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी अपना पद, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की

Published: Thu, 13 Aug 2026 05:30 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2026 07:02 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट माह के अंत में अपना पद छोड़ देंगी। ट्रंप ने उन्हें अपने सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक बताया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी अपना पद (फोटो- रॉयटर)

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी अपना पद (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1.  कैरोलिन लेविट इस माह के अंत में छोड़ेंगी पद

  2. मई में लेविट ने अपनी दूसरी संतान को जन्म दिया था

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट माह के अंत में अपना पद छोड़ देंगी। ट्रंप ने उन्हें अपने सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक बताया।

28 वर्षीय लेविट अमेरिकी राष्ट्रपति की शीर्ष प्रवक्ता बनने वाली सबसे युवा व्यक्ति हैं। वे ट्रंप की कट्टर समर्थक मानी जाती हैं और पत्रकारों पर तीखे जवाब देने के लिए जानी जाती हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमारी अद्भुत व्हाइट हाउस प्रेस सचिव और मेरे सबसे भरोसेमंद सहायकों में से एक कैरोलिन लेविट माह के अंत में अपना पद छोड़ेंगी ताकि वे अपने सुंदर छोटे बच्चों और परिवार के साथ अधिक समय बिता सकें। कैरोलिन अब मेरे शीर्ष बाहरी सलाहकारों में से एक होंगी और रिपब्लिकन पार्टी में एक प्रभावशाली आवाज बनी रहेंगी।

लेविट ने भी सोशल मीडिया पर कहा कि राष्ट्रपति द्वारा उन्हें व्हाइट हाउस के मंच से उनकी ओर से बोलने का विशेष सौभाग्य देने के लिए वे आभारी हैं। उन्होंने लिखा कि उन्होंने लिबरल मीडिया को जवाबदेह ठहराने और अमेरिकी जनता तक ट्रंप की सफलताओं की सच्चाई पहुंचाने का आनंद लिया।

मई में लेविट ने अपनी दूसरी संतान बेटी विवियाना को जन्म दिया था। इससे पहले उन्होंने ट्रंप पर कथित हत्या के प्रयास के बाद अपनी मैटरनिटी लीव स्थगित कर दी थी। उनके इस्तीफे की घोषणा ऐसे समय हुई है जब ट्रंप की लोकप्रियता लगातार गिर रही है और नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को चुनौती का सामना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।