विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पीछे नहीं हटेंगे राष्ट्रपति ट्रंप, जारी रहेगी जंग', मध्यावधि चुनाव के झटके के बाद व्हाइट हाउस का घोषणापत्र जारी

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:05 AM (IST)

व्हाइट ने 13 सूत्री घोषणापत्र जारी कर कहा है, 'राष्ट्रपति ट्रंप लड़ना कभी बंद नहीं करेंगे। 'घोषणापत्र में राजनीतिक विरोधियों, ...और पढ़ें

मध्यावधि चुनाव के झटके के बाद व्हाइट हाउस का घोषणापत्र जारी

मध्यावधि चुनाव के झटके के बाद व्हाइट हाउस का घोषणापत्र जारी

HighLights

  1. घोषणापत्र में उन उपलब्धियों की सूची जिन्हें प्रशासन रखना चाहता है सुरक्षित

  2. उन नीतिगत क्षेत्रों की भी लंबी सूची दी है, जिन पर टकराव की आशंका

एएनआई, वाशिंगटन। मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की निर्णायक जीत के बीच व्हाइट हाउस ने सुलह का रास्ता नहीं अपनाया है। इसके बजाय उसने राष्ट्रपति ट्रंप की विरासत का जोरदार बचाव करते हुए विपक्षी बहुमत के सामने चुनौतीपूर्ण रुख दिखाया है।

व्हाइट ने 13 सूत्री घोषणापत्र जारी कर कहा है, 'राष्ट्रपति ट्रंप लड़ना कभी बंद नहीं करेंगे। 'घोषणापत्र में राजनीतिक विरोधियों, मीडिया आलोचकों और पेशेवर दहशत फैलाने वाले वर्ग को निशाना बनाया गया।

व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति पद के अंतिम दो वर्षों में डेमोक्रेट ट्रंप के किए हर काम को पलटने की कोशिश करेंगे और नाकाम रहेंगे। इसमें उन उपलब्धियों की विस्तृत सूची दी गई, जिन्हें प्रशासन ने सुरक्षित रखने का संकल्प लिया है।

प्रशासन ने उन नीतिगत क्षेत्रों की लंबी सूची दी है, जिन पर टकराव की आशंका है। उसने चेतावनी दी कि डेमोक्रेट सुरक्षित की गई सीमा को फिर खोलने, रिकार्ड आर्थिक वृद्धि के बाद कर बढ़ाने, कानून-व्यवस्था लागू करने वाली एजेंसियों को कमजोर करने और बड़े पैमाने पर निर्वासन के बाद देश में अवैध प्रवासियों की बाढ़ लाने की कोशिश करेंगे।

इसमें दावा किया गया है कि डेमोक्रेट ग्रीन न्यू डील को पुनर्जीवित करने, ऊर्जा क्षेत्र में प्रभुत्व छोड़ने, नाबालिगों पर ट्रांसजेंडर सर्जरी की प्रक्रिया बहाल करने, नस्ल-आधारित विविधता, समानता और समावेशन (डीईआइ) कार्यक्रम फिर शुरू करने, सेंसरशिप व्यवस्था दोबारा बनाने, बर्बादी और धोखाधड़ी के रास्ते फिर खोलने, अपराधी अवैध प्रवासियों को संरक्षण देने और एक और महाभियोग का झूठा मामला शुरू करने की कोशिश करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।