Move to Jagran APP

अमेरिकी कर्मचारियों ने व्हाइट हाउस के बाहर किया प्रदर्शन, जानिए क्या है कारण

व्हाइट हाउस के बाहर मार्च करते हुए कर्मचारियों ने कुछ पोस्टर भी लहराये। इनमें लिखा था, हमें हड़ताल नहीं काम चाहिए।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 05:23 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 09:57 PM (IST)
अमेरिकी कर्मचारियों ने व्हाइट हाउस के बाहर किया प्रदर्शन, जानिए क्या है कारण
अमेरिकी कर्मचारियों ने व्हाइट हाउस के बाहर किया प्रदर्शन, जानिए क्या है कारण

वाशिंगटन, रायटर। अमेरिका में बीस दिन से चल रहे आंशिक शटडाउन के कारण अवकाश पर रहने को मजबूर संघीय कर्मचारियों ने व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन कर अपना रोष जताया है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शटडाउन खत्म करने की अपील करते हुए अपने वेतन की मांग की।

loksabha election banner

व्हाइट हाउस के बाहर मार्च करते हुए कर्मचारियों ने कुछ पोस्टर भी लहराये। इनमें लिखा था, 'हमें हड़ताल नहीं काम चाहिए।' राजधानी वाशिंगटन के अलावा फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क, ओग्डेन आदि में भी कई जगहों पर सरकारी कर्मियों ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने का अपना चुनावी वादा पूरा करने के लिए संसद से 5.7 अरब डॉलर (करीब 40 हजार करोड़ रुपये) के अतिरिक्त बजट की मांग की थी।

इस पर सहमति नहीं बनने के कारण ही अमेरिका में शटडाउन की स्थिति है। इससे करीब आठ लाख संघीय कर्मचारी प्रभावित हैं। उन्हें या तो अवकाश पर रहना पड़ रहा है या बिना वेतन के काम करना पड़ रहा है। पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी की वैज्ञानिक एलन सुरियानो ने कहा, 'इससे यह तो स्पष्ट हो गया है कि सरकार आम नागरिकों की समस्या नहीं समझती।' एक अन्य संघीय कर्मचारी मैथ्यू क्रिस्टन ने कहा, 'शटडाउन के कारण हम अपनी मूलभूत जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहे।'

अमेरिका में दूसरा सबसे लंबा शटडाउन
गत 22 दिसंबर से शुरू हुआ शटडाउन अमेरिका का दूसरा सबसे लंबा शटडाउन है। इससे पहले 1995 में 16 दिसंबर से छह जनवरी 1996 के बीच 21 दिन तक सरकारी काम ठप रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.