विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हम किसी एलियन को बुलावा दे रहे', OpenAI और Anthropic के पूर्व रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने AI को लेकर दी चेतावनी

Published: Mon, 14 Sep 2026 03:28 PM (IST)

ओपनएआई और एंथ्रोपिक के पूर्व रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने चेतावनी दी है कि सुपर-इंटेलिजेंट एआई इस दशक के अंत तक मानवता को खत्म कर सकता है।

एआई को लेकर दिग्गजों ने फिर दी चेतावनी।

एआई को लेकर दिग्गजों ने फिर दी चेतावनी।

HighLights

  1. जैकब कॉक्सन ने AI को मानवता के लिए खतरा बताया।

  2. सुपर-इंटेलिजेंट AI को एलियन प्रजाति से तुलना की।

  3. कई तकनीकी दिग्गजों ने AI सुरक्षा पर चिंता जताई।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। एआई के डेवलपमेंट पर ब्रेक लगाने की चर्चाओं के बीच ओपनएआई और एंथ्रोपिक के पूर्व रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने एक चौंकाने वाली बात करते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि एआई बनाने वाले लोग खुद पूरी ईमानदारी से मानते हैं कि यह टेक्नोलॉजी इस दशक के आखिर तक पूरी इंसानियत को खत्म कर सकती है।

कॉक्सन की ताजा चेतावनी के मुताबिक, सुपर-इंटेलिजेंट एआई बनाने की कोशिश करना किसी एलियन प्रजाति को बुलाने जैसा है। एक ऐसा दिमाग जिसे हम पूरी तरह समझते नहीं हैं और जिस पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं हो सकता। उन्होंने हाल ही में डारियो अमोदेई की अगुवाई वाली कंपनी (जो Claude बनाती है) छोड़ी है।

'हम किसी एलियन को बुलावा दे रहे हैं'

उन्होंने एक टीवी शो के दौरान कहा, "सुपरइंटेलिजेंस के कॉन्सेप्ट की तुलना किसी एलियन प्रजाति को बुलाने से की गई है। इसलिए, किसी ऐसे एलियन दिमाग के बारे में सोचना जिसे हम पूरी तरह नहीं समझते, बिना किसी ठोस स्थिति के भी काफी डरावना है।"

कॉक्सन असल में इस बात को लेकर चेतावनी दे रहे हैं कि एक ऐसी एलियन इंटेलिजेंस बनाना जिसे कंट्रोल न किया जा सके, अपने आप में ही बहुत डरावना है। भले ही आप दुनिया के खत्म होने जैसी किसी स्थिति के बारे में न सोचें।

दिग्गज एक्सपर्ट पहले भी दे चुके हैं चेतावनी

और वे ऐसे पहले व्यक्ति नहीं हैं जिन्होंने दुनिया के खत्म होने के उस हालात (डूम्सडे सिनेरियो) के बारे में बात की है। दिग्गजों का कहना है कि अगर एआई का डेवलपमेंट इसी रफ्तार से जारी रहा तो ये आखिरकार हम सभी को खत्म कर देगा।

लेकिन वे निश्चित रूप से ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिनकी चेतावनी का असर दूर-दूर तक हुआ है,और इस तकनीक को बनाने वाले प्रमुख एआई लीडर्स ने भी इसे गंभीरता से लिया है। असल में एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और ग्रोक के बॉस एलन मस्क सभी ने मिलकर इस बात पर चर्चा की है कि एआई के डेवलपमेंट की रफ्तार को कैसे धीमा किया जा सकता है।

खुद मस्क ने भी बार-बार इस बात की ओर इशारा किया है कि 10 प्रतिशत संभावना है कि एआई अगले 10 सालों में इंसानों का अस्तित्व ही खत्म कर दे। नोबेल पुरस्कार विजेता कंप्यूटर साइंटिस्ट जेफ्री हिंटन, जिन्हें एआई का गॉडफादर माना जाता है उन्होंने भी बार-बार चेतावनी दी है कि एआई की वजह से इंसानों के खत्म होने की 10-20 प्रतिशत संभावना है।

असल में हिंटन के साथ-साथ योशुआ बेंगियो, यान लेकुन, लिंक्डइन के को-फाउंडर रीड हॉफमैन, गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट, गूगल डीपमाइंड के को-फाउंडर डेमिस हसाबिस और कई अन्य टेक और एआई दिग्गजों ने बेलगाम एआई पर बेहतर सुरक्षा उपाय लागू करने के लिए दुनिया भर में अपील की है।

यह भी पढ़ें: 'गाड़ी खाई की तरफ जा रही, अब ब्रेक लगाने की जरूरत'; अमेरिकी सांसद ने AI को लेकर दी चेतावनी