विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गाड़ी खाई की तरफ जा रही, अब ब्रेक लगाने की जरूरत'; अमेरिकी सांसद ने AI को लेकर दी चेतावनी

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:16 AM (GMT+05:30)

अमेरिकी सांसद बर्नी सैंडर्स ने राष्ट्रपति ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से आगामी एआई शिखर सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ...और पढ़ें

अमेरिकी सांसद बर्नी सैंडर्स। (फाइल फोटो।)

अमेरिकी सांसद बर्नी सैंडर्स। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. सैंडर्स ने ट्रंप और शी से एआई पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया।

  2. टेक दिग्गजों ने एआई डेवलपमेंट धीमा करने पर सहमति जताई।

  3. सैंडर्स ने सुपर-इंटेलिजेंट एआई पर रोक लगाने का बिल पेश किया।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी सांसद बर्नी सैंडर्स ने रविवार को कहा कि डारियो अमोदेई, सैम ऑल्टमैन और एलन मस्क की एआई डेवलपमेंट की रफ्तार धीमी करने की अपील एक शुरुआत है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से आग्रह किया कि वे आने वाले समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रोक लगाने के लिए किसी समझौते पर बातचीत करें।

यह बात उन्होंने तब कही जब एआई डेवलपमेंट की रफ्तार धीमी करने की अपील पर तीन टेक दिग्गजों एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एक्सएआई के सीईओ एलन मस्क ने सहमति जताई।

क्या बोले अमेरिकी सांसद?

सैंडर्स ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "डारियो अमोदेई, एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन अब इस बात से सहमत हैं कि हमें एआई के डेवलपमेंट की रफ्तार धीमी करनी चाहिए और फ्रंटियर की गति को नियंत्रित करना चाहिए। यह एक शुरुआत तो है लेकिन काफी नहीं है।"

एआई के विकास को धीमा करने की मांग तब शुरू हुई जब अमोदेई ने एक ब्लॉग में एआई से जुड़े जोखिमों के बारे में लिखा और फ्रंटियर की गति (यानी सबसे आगे रहने की गति) को नियंत्रित करने का सुझाव दिया। मस्क और ऑल्टमैन ने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में उनकी बातों से सहमति जताई।

एआई पर रोक लगाने के लिए बिल पेश कर चुके हैं सैंडर्स

उनकी सहमति पर ध्यान देते हुए सैंडर्स ने कहा, "जब आप तेजी से किसी खाई की ओर बढ़ रहे हों तो आप सिर्फ गैस पेडल से पैर नहीं हटाते। आप ब्रेक लगाते हैं।" बता दें कि सैंडर्स ने खुद सुपर-इंटेलिजेंट एआई पर रोक लगाने के लिए एक बिल पेश किया है। उन्होंने एक बार फिर एडवांस्ड एआई के डेवलपमेंट पर रोक लगाने की मांग की और कहा कि इंसानियत का भविष्य दांव पर है।

ट्रंप और चिनफिंग से की ये मांग

उन्होंने लिखा, "एक ऐसा एआई दिमाग जो किसी भी इंसान से ज्यादा स्मार्ट हो और हमारे नियंत्रण से बाहर, स्वतंत्र रूप से काम करने में सक्षम हो।" सीनेटर ने आगे ट्रंप और शी से आग्रह किया कि वे आगामी एआई समिट में इसी तरह की संधि पर बातचीत करें।

सैंडर्स ने जोर देकर कहा कि ट्रंप और शी को अपने आने वाले एआई समिट में इसको रोकने और सुपरइंटेलिजेंस पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक समझौते पर बातचीत करनी चाहिए, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।

इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी सीनेटर ने सुपर-इंटेलिजेंट एआई पर स्थायी प्रतिबंध लगाने के लिए एक नया कानून पेश किया। इस बिल का पूरा टेक्स्ट अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन इसका मकसद ऐसे एआई सिस्टम के विकास को रोकना है जो इंसानी नियंत्रण से बाहर होकर स्वतंत्र रूप से काम करने में सक्षम हों।

यह भी पढ़ें: साइबर अटैक और सुरक्षा को लेकर चिंता... एंथ्रोपिक के CEO बोले- AI की रफ्तार लगाना होगा ब्रेक, मस्क-ऑल्टमैन सहमत