एक साल पहले हुई थी दो विमानों की जोरदार टक्कर, अब सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो
पिछले साल वॉशिंगटन के रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास हुई भीषण हवाई टक्कर का खौफनाक वीडियो सामने आया है।

वॉशिंगटन हवाई टक्कर का खौफनाक वीडियो सामने आया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वॉशिंगटन के रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास पिछले साल हुई मिड-एयर टक्कर का खौफनाक वीडियो सामने आया है।
29 जनवरी 2025 को हुई इस दुर्घटना में अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 5342 और यूएस आर्मी का ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए थे, जिसमें कुल 67 लोगों की जान चली गई थी।
दो विमानों की जोरदार टक्कर
कनाडाई निर्मित बॉम्बार्डियर सीआरजे-701 जेट विमान, कैनसास से वॉशिंगटन आ रहा था। यह लगभग 400 फीट की ऊंचाई पर 140 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ रहा था।
दूसरी ओर, ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर (कॉल साइन PAT25) रूटीन ट्रेनिंग मिशन पर प्रतिबंधित एयरस्पेस से गुजर रहा था। दोनों के बीच हुई टक्कर इतनी भयंकर थी कि तुरंत धुएं के गुबार उठे और आग की लपटें दिखाई दीं।
खौफनाक वीडियो आया सामने
वीडियो फुटेज में जोरदार टक्कर दिखाई दे रही है, जिसमें दोनों हवाई जहाज आपस में टकराते दिख रहे हैं। जेट में सवार 64 यात्री और क्रू सदस्य साथ ही हेलीकॉप्टर में सवार तीन सैनिकों की मौत हो गई थी।
यह 2001 के बाद अमेरिका की सबसे घातक मिड-एयर टक्कर मानी जा रही है। दुर्घटना के बाद संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने सुरक्षा सुधारों पर जोर दिया। FAA प्रशासक ब्रायन बेडफोर्ड ने इसे सुरक्षा सुधारों की अहमियत का 'सोबरिंग रिमाइंडर' बताया था।
इस घटना के बाद से ही FAA ने हेलीकॉप्टर ट्रैफिक पर प्रतिबंध लगाए और व्यावसायिक उड़ानों के रूट्स को हेलीकॉप्टर रास्ते से दूर कर दिया गया।
New footage released by 60 Minutes shows last year’s mid-air collision between an American Airlines passenger jet and a Black Hawk helicopter at Reagan National Airport near Washington, D.C.
— AZ Intel (@AZ_Intel_) March 30, 2026
The crash, which occurred on January 29, 2025, killed 67 people, including 64 on the… pic.twitter.com/sGHKn1qF6M
