विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले हमले की चेतावनी, अब ट्रंप ने हवाई क्षेत्र किया बंद...वेनेजुएला में क्या करने वाला है अमेरिका?

Published: Sat, 29 Nov 2025 08:47 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के ऊपर के हवाई क्षेत्र को बंद करने की चेतावनी दी है। फ्लोरिडा स्थित ...और पढ़ें

वेनेजुएला में क्या करने वाला है अमेरिका (फाइल फोटो)

वेनेजुएला में क्या करने वाला है अमेरिका (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ट्रंप ने वेनेजुएला का हवाई क्षेत्र बंद करने की चेतावनी दी

  2. अमेरिकी सेना की गतिविधियां बढ़ीं

  3. संभावित सैन्य कार्रवाई का संकेत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शनिवार को वेनेज़ुएला के ऊपर और आसपास के हवाई क्षेत्र को पूरी तरह बंद समझने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने यह संदेश अपने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो क्लब से ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, जिस समय अमेरिकी सैन्य बल इस क्षेत्र में इकट्ठा हो रहे हैं।

ट्रंप की सख्त चेतावनी

ट्रंप ने कहा, "सभी एयरलाइंस, पायलट, ड्रग तस्कर और ह्यूमन ट्रैफिकर्स, कृपया वेनेजुएला के ऊपर और आसपास के हवाई क्षेत्र को पूरी तरह बंद मानें।" उनकी यह पोस्ट अचानक आई सख्त चेतावनी मानी जा रही है।

अमेरिकी बलों की बढ़ती गतिविधियों के बीच यह संदेश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींच रहा है। कई लोग इसे वेनेज़ुएला पर संभावित अमेरिकी कार्रवाई के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

सैन्य एक्शन पर अभी स्पष्टता नहीं

हालांकि, ट्रंप ने अभी तक साफ नहीं कहा है कि अमेरिका वेनेजुएला पर हमले की शुरुआत करेगा या कब करेगा। बीते कुछ दिनों में उन्होंने सिर्फ इतना संकेत दिया है कि अमेरिका ड्रग तस्करी करने वाली नावों पर हो रहे हमलों को आगे बढ़ाकर जमीन पर भी कार्रवाई कर सकता है, लेकिन इस पर कोई विस्तार नहीं किया है।

सोलर रेडिएशन से Airbus डगमगाया; भारत पर असर कितना, 6000 हवाई जहाज रिकॉल करने की Inside Story