Move to Jagran APP

अमेरिका ने दिया विपक्षी स्वघोषित राष्ट्रपति का साथ, वेनेजुएला ने तोड़े राजनायिक संबंध

राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका के साथ सभी राजनयिक संबंधों को खत्म करने का एलान किया है।

By Arti YadavEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 01:05 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 01:05 PM (IST)
अमेरिका ने दिया विपक्षी स्वघोषित राष्ट्रपति का साथ, वेनेजुएला ने तोड़े राजनायिक संबंध

कराकस, एएनआइ। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में जारी राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। देश में तख्तापलट जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इसी बीच राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका के साथ सभी राजनयिक संबंधों को खत्म करने का एलान किया है। दरअसल नेशनल एसेंबली में विपक्ष के नेता जुआन गुएडो ने खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया है और अमेरिका राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप ने गुएडो का समर्थन किया, जिसके बाद मादुरो ने अमेरिका के साथ राजनायिक संबंधों को खत्म करने का एलान किया।

loksabha election banner

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मादुरो की सरकार गैरकानूनी है, जिस वजह से वेनेजुएला के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। मैं आधिकारिक तौर पर नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जुआन गोइदो को देश के अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता देता हूं।'

जुआन गुएडो ने खुद को घोषित किया राष्ट्रपति

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सत्ता के खिलाफ बुधवार विपक्ष की रैली में लोग सड़कों पर उतर आए। इस रैली में गुएडो ने खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया। जबकि, उससे कुछ समय पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने विपक्षी सांसदों के खिलाफ आपराधिक जांच का आदेश दिया था। गुएडो ने कहा कि विरोध को खत्म करने के लिए उन्होंने देश के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में औपचारिक रूप से शपथ ले ली है। गुएडो ने कहा कि वह अस्थायी सरकार स्थापित करेंगे और निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराएंगे।

निकोलस मादुरो पर वोटों की गड़बड़ी का आरोप

बता दें कि निकोलस मादुरो ने इसी महीने की शुरुआदत में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। यह उनका दूसरा कार्यकाल था। उन पर चुनाव में वोटों की गड़बड़ी करने का आरोप लगा था। बीते लंबे समय से वेनेजुएला आर्थिक संकट से जूझ रहा है। महंगाई और दवाईयों की कमी के चलते बड़ी संख्या में यहां से पलायन भी हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.