विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2028 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से हट सकते हैं वेंस, नाराज ट्रंप ने घरेलू राजनीति में लगाया

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:25 AM (IST)

मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 2028 में होने वाले राष्ट्रपति ...और पढ़ें

2028 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से हट सकते हैं वेंस (फोटो- रॉयटर)

2028 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से हट सकते हैं वेंस (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. सीएनएन का दावा, ईरान युद्ध खत्म न होने से वेंस की उम्मीदवारी खतरे में 

  2. नाराज ट्रंप ने घरेलू राजनीति में लगाया, रिपब्लिकन पार्टी में उभरे नए नेता

एएनआई, वाशिंगटन। मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 2028 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर हो सकते हैं। वह अपनी उम्मीदवारी को आगे न बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

इसके पीछे ट्रंप के महत्वाकांक्षी मागा आंदोलन के भविष्य को लेकर अनिश्चितता, पार्टी की आंतरिक फूट और ईरान युद्ध के चलते पार्टी की छवि में गिरावट को अहम माना जा रहा है।

सीएनएन की ओर से वेंस के करीबी दर्जनों लोगों से बातचीत के आधार पर वेंस के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

हालांकि, वेंस ने अभी अंतिम फैसला नहीं किया है और व्हाइट हाउस का दांव अब भी मजबूती से मौजूत है, लेकिन उनके विचारों से परिचित लोगों ने बताया कि वे राजनीतिक माहौल और रिपब्लिकन गठबंधन के सामने मौजूद चुनौतियों को लेकर लगातार अनिश्चित होते जा रहे थे।

वेंस के एक करीबी ने कहा कि यदि वेंस पीछे हटने का फैसला करते हैं तो मुझे हैरानी नहीं होगी। वह अभी केवल 42 साल के हैं। यदि मौजूदा माहौल में उन्हें सफलता मिलती न दिखे तो उनके पास वापसी का पूरा मौका है।

सीएनएन के अनुसार, वेंस की राह में सबसे बड़ा रोड़ा ईरान युद्ध है। उनके तमाम सहयोगी सवाल उठा रहे हैं कि यदि ये युद्ध जारी रहता है तो वेंस किस आधार पर अपनी उम्मीदवारी पेश करेंगे।

वेंस के एक करीबी ने कहा कि अगर वे ईरान युद्ध खत्म नहीं करा पाते हैं तो रिपब्लिकन के लिए 2028 में कोई मौका नहीं बनता। मध्यावधि चुनाव में हार के बाद एक्स पर वेंस की लिखी लंबी पोस्ट ने भी उनकी सियासी स्थिति पर ध्यान खींचा है।

उन्होंने हार के लिए ईरान युद्ध को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन की प्राथमिकताओं के पुन: आकलन पर जोर दिया था।

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप उनकी पोस्ट से नाखुश बताए जाते हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने वेंस को ईरान मुद्दे से हटाकर घरेलू राजनीति पर फोकस करने को कह दिया है।

इस बीच, कई रिपब्लिकन नेता 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं; इनमें फ्लोरिडा के गवर्नर रान डेसेंटिस, टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज़ और जार्जिया के गवर्नर ब्रायन केंप शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।