विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका ने जारी किया दीवाली का 'फॉवर स्टैम्प', भारतीय कलाकार संगिता भुताडा की खूबसूरत रंगोली को मिली खास जगह

Published: Thu, 05 Nov 2026 07:27 PM (IST)

यूनाइटेड स्टेट्स पोस्टल सर्विस (USPS) ने दीवाली पर एक नया 'फॉरएवर स्टैम्प' जारी किया है, जिसमें भारतीय कलाकार संगीता भूटाडा द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी रंगोली को दर्शाया गया है।

USPS ने दीवाली पर जारी किया नया फॉरएवर स्टैम्प

USPS ने दीवाली पर जारी किया नया फॉरएवर स्टैम्प

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। यूनाइटेड स्टेट्स पोस्टल सर्विस (USPS) ने दीवाली पर एक नया फॉरएवर स्टैंप जारी किया है। इस स्टैम्प पर भारती कलाकार संगीता भूताडा द्वारा बनाई गई एक रंग-बिरंगी रंगोली को दर्शाया गया है।

यह दूसरी बार है जब अमेरिकी डाक सेवा ने इस त्योहार को समर्पित कोई स्टैम्प जारी किया है, इससे पहले 2016 में भी ऐसा ही एक स्टैम्प जारी किया गया था।

अमेरिकी दूतावास ने दी जानकारी

भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस नए स्टैम्प के बारे में जानकारी दी और बताया कि दीवाली का जश्न मनाने वाला एक फॉरएवर स्टैम्प है। इस स्टैम्प को आधिकारिक तौर पर 21 अक्तूबर को वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में पेश किया गया।

इस मौके पर भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और USPS की सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट शिबानी गंभीर मौजूद थीं।

क्या है स्टैम्प में खास?

इस स्टैम्प में आठ फुट की एक रंगोली है, जिसे भारत की रहने वालीं संगीता भूताडा ने डिजाइन किया है। वह लगभग 30 वर्षों से इस पारंपरिक कला से जुड़ी हुई हैं और फिलहाल ह्यूस्टन में रहती हैं।

इस कलाकृति में बैंगनी बैकग्राउंड पर नीले, नारंगी, हरे, लाल और सफेद रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इसे रंगीन रेत और स्टार्च-आधारित पाउडर से बनाया गया है, जिसे पूरा करने में आठ से 10 दिन का समय लगा।

मूल कलाकृति को फोटोग्राफर विजय दीक्षित ने अपने कैमरे में कैद किया, जबकि जेनिफर अर्नोल्ड ने इस स्टैम्प को डिजाइन किया। विलियम जे. गिकर ने इसके आर्ट डायरेक्टर के रूप में काम किया। USPS ने ऐसे 20 मिलियन (2 करोड़) स्टैम्प छापे हैं, जिन्हें 20 स्टैम्प वाली शीट के रूप में बेचा जा रहा है।

यह स्टैम्प 'फॉरएवर' सीरीज का हिस्सा है। इसका मतलब यह है कि भविष्य में अगर डाक दरें बढ़ती भी हैं, तब भी यह स्टैम्प अमेरिका के भीतर एक औंस (लगभग 28 ग्राम) वजन वाले फर्स्ट-क्लास पत्र को भेजने के लिए मान्य रहेगा। प्रत्येक स्टैम्प की कीमत 82 सेंट है, और 20 स्टैम्प वाली एक शीट की कीमत 16.40 डॉलर है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।