विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'72 घंटों के अंदर होगी शांतिवार्ता', ईरान के साथ युद्धविराम पर बोले ट्रंप

Published: Wed, 22 Apr 2026 08:01 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2026 08:28 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच शांति वार्ता को लेकर सकारात्मक संदेश दिया ...और पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, ईरानी सुप्रीम लीडर मोजताबा खामेनेई , फाइल फोटो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, ईरानी सुप्रीम लीडर मोजताबा खामेनेई , फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच शांति वार्ता को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सकारात्मक संदेश दिया है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का एक नया दौर शुक्रवार तक पाकिस्तान में हो सकता है।

इस रिपोर्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और कुछ अनाम पाकिस्तानी सूत्रों का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार तेहरान के साथ शांतिवार्ता पर दोनों पक्ष अगले 36 से 72 घंटों के भीतर बातचीत कर सकते।

ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिका-ईरान के बीच शांतिवार्ता को लेकर ये खबर ऐसे समय में आई जब एक दिन पहले ही ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने की बात कही थी।

ट्रंप ने 'ट्रूथ' सोशल पर एक पोस्ट में कहा था कि उन्होंने इसलिए अपनी सेना को नाकेबंदी जारी रखने और अन्य सभी मामलों में पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीजफायर को तब तक बढ़ाया जाएगा, जब तक उनका प्रस्ताव पेश नहीं हो जाता और बातचीत किसी न किसी नतीजे पर नहीं पहुंच जाती है।

 

जेडी वेंस की इस्लामाबाद यात्रा टली

इससे पहले, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की इस्लामाबाद यात्रा भी टल गई, जहां ईरानी प्रतिनिधियों के साथ शांति वार्ता प्रस्तावित थी। वेंस और विशेष अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मंगलवार को इस्लामाबाद जाने वाले थे, लेकिन अमेरिका ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल की पाकिस्तान यात्रा मंगलवार को नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- '₹4700 करोड़ हर दिन...', होर्मुज स्ट्रेट का नाम लेकर ट्रंप ने ईरान को दे डाली चेतावनी; बताया क्यों बंद है रास्ता?