यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'किस धर्म को मानती हैं उषा वांस?' गूगल पर लोगों ने जमकर किया सर्च; इस देश के लोगों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी
उषा वांस अमेरिका की पहली हिंदू सेकेंड लेडी बन गई हैं। उनके पति जेडी वांस ने अमेरिका के 50वें उपराष्ट्रपति ...और पढ़ें

HighLights
- 2010 में मिले थे जेडी और उषा
- दोनों ने 2014 में कर ली थी शादी
- भारतीय प्रवासी परिवार से हैं उषा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। ट्रंप के साथ उनके सहयोगी जेडी वांस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। जेडी ने भारतीय मूल की महिला उषा वांस से शादी की है।
ट्रंप के शपथग्रहण से पहले गूगल पर लोगों ने उषा वांस के बारे में काफी सर्च किया। इसमें सबसे ज्यादा सर्च उषा वांस का धर्म जानने को लेकर किया गया। गूगल ट्रेंड्स के डाटा से इस बात की जानकारी मिली है।
कॉलेज में मिले थे उषा-जेडी
उषा के माता-पिता 1980 के दशक में अमेरिका आ गए थे। उनके पिता आईआईटी मद्रास से पढ़े उ हैं, जबकि उनकी मां मॉलीक्लूयर बॉलोलॉजिस्ट हैं। उषा का जन्म सैन डिएगो में हुआ था। उषा और जेडी येल में लॉ की पढ़ाई के दौरान 2010 में मिले थे।
(फोटो: रॉयटर्स)
ग्रेजुएशन पूरा करने के अगले ही साल दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। सोमवार को कैपिटल हिल में जब जेडी वांस ने बाइबिल पर हाथ रखकर उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली, तब उषा उन्हें देखकर स्माइल कर रही थीं।
गूगल ट्रेंड्स से खुलासा
- गूगल ट्रेंड्स के डाटा से पता चलता है कि डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण के कुछ दिन पहले से ही उषा वांस के धर्म को लेकर सर्च किया जा रहा था। 20 जनवरी को 'उषा वांस का धर्म' कीवर्ड सर्च में टॉप पर था।
- सबसे अधिक सर्च संयुक्त राज्य अमेरिका से किया गया। उसके बाद लिस्ट में कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, यूके और भारत का स्थान रहा। इसके अलावा 'जेडी वांस की पत्नी का धर्म', 'जेडी वांस की पत्नी उषा' और 'वांस कौन सा धर्म है' भी काफी सर्च किया गया।
कैथलिक हैं जेडी वांस
जेडी वांस क्रिस्चियन के रूप में पले बढ़े और वह कैथलिक को ही मानते हैं। हालांकि उषा ईसाई धर्म को फॉलो नहीं करती हैं। जून 2024 में फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में उषा ने खुलासा किया था कि वह ईसाई नहीं हैं।
उसने कहा था कि उसके माता-पिता कट्टर हिंदू हैं और संकेत दिया कि वह खुद भी हिंदू है। कल जेडी वांस के शपथ लेने के बाद उषा अमेरिका की पहली हिंदू सेकंड लेडी बन गई हैं।
यह भी पढ़ें: ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में बीच स्टेज पर आई एक बच्ची और जीत लिया सबका दिल; आखिर कौन थी वो?
