Coronavirus Outbreak: अमेरिका में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, अब 24 घंटे में 598 लोगों की हुई मौत
अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 598 लोगों की नई मौत हुई है। अब देश में कुल मौत का आंकड़ा 104356 तक पहुंच गया है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने इसकी जानकारी दी।
वाशिंगटन, एएनआइ। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 598 लोगों की नई मौत हुई है। अब देश में कुल मौत का आंकड़ा 104,356 तक पहुंच गया है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने इसकी जानकारी दी। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा 18 लाख के पार पहुंच गया है। बता दें कि पूरी दुनिया में अमेरिका ही ऐसा देश है जहां पर कोरोना वायरस से सबसे अधिक मौतें हुई हैं और संक्रमितों का आंकड़ा भी इसी देश में सबसे ज्यादा है, हालांकि पूरी दुनिया में चीन के वुहान से फैले कोरोना से आंतक मचा हुआ है।
200 से ज्यादा देश इस वायरस से परेशान है। अमेरिका के बाद ब्राजील, रुस, स्पेन, इटली, तुर्की और भारत जैसे देश इस वायरस से सबसे अधिक संकट में हैं। इस वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। सभी अपने स्तर पर इस वायरस से लड़ रहे हैं। सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। फिलहाल सभी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जी रही है और लोगों समय-समय पर हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने की अपील की जा रही है। सिवाय एहतियात बरतने के अलावा इस वायरस का अभी तक कोई इलाज मौजूद नहीं है। ऐसे में सभी लोगों को घर से बाहर निकलने पर फेस पर मास्क लगाने के लिए भी अपील की जा रही है। इंसान से इंसान से फैल रहे इस वायरस पर चीन और अमेरिका के बीच तनाव भी बना हुआ है।
चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। ऐसे में सभी देशों ने लगभग अपने यहां पर लॉकडाउन भी लगाया हुआ है। इस लॉकडाउन के चलते लोगों को नौकरियां जा रही है। ऐसे मे ज्यादातर देशों ने आर्थिक गतिवधियों को पटरी पर लाने के लिए लॉकडाउन में ढील भी दी है।