विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका: सिएटल एयरपोर्ट पर बोर्डिंग से पहले ICE एजेंटों की बड़ी कार्रवाई, दो यात्रियों को घसीटकर ले गए

Published: Sun, 22 Nov 2026 09:35 AM (IST)

अमेरिका के सिएटल-टकोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ICE अधिकारियों ने लॉस एंजिल्स जाने वाली फ्लाइट से दो यात्रियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई।

दो यात्रियों को घसीटकर ले जाते आईसीई एजेंटों की तस्वीर (एक्स- @MarioNawfal)

दो यात्रियों को घसीटकर ले जाते आईसीई एजेंटों की तस्वीर (एक्स- @MarioNawfal)

HighLights

  1. ICE अधिकारियों ने सिएटल एयरपोर्ट पर दो यात्रियों को गिरफ्तार किया।

  2. गिरफ्तारी के कारण उड़ान में देरी हुई और अफरातफरी मची।

  3. अलास्का एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रशासन ने घटना पर चिंता जताई।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के सिएटल-टकोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

लॉस एंजिल्स जाने वाली फ्लाइट में सवार हो रहे यात्रियों के बीच मास्क पहने इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के अधिकारी पहुंचे और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान वहां पर कुछ देर के लिए अफर-तफरी जैसे हालात बन गए।

घटना के बाद फ्लाइट में हुई देरी

इस घटना के कारण वहां विवाद हो गया, जिससे फ्लाइट के रवाना होने में देरी हुई। इसके साथ ही अलास्का एयरलाइंस तथा एयरपोर्ट प्रशासन ने इस पर चिंता जताई। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

वीडियो में यात्री को घसीटते दिखे अधिकारी

वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि अधिकारी कम से कम एक व्यक्ति को घसीटते हुए ले जा रहे हैं, जबकि एक महिला चिल्ला रही है। महिला चिल्लाते हुए कह रही कि उसकी बेटी को ले जाया जा रहा है और उसके पास वर्क परमिट है। यह विवाद दूसरे यात्रियों के सामने हुआ,जो सामान लेकर जा रहे थे। इस दौरान कई लोगों ने देखा कि अधिकारी जमीन पर एक व्यक्ति के साथ हाथापाई कर रहे थे।

ICE ने जारी किया बयान

ICE ने इस पूरे घटना को लेकर बयान जारी किया है। इसमें कहा कि यह ऑपरेशन मेक्सिको के एक प्रवासी, रिकार्डो लारोंडो मेंडोज़ा को गिरफ्तार करने के लिए चलाया गया था। इस पर देश के कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप है। इसके साथ ही वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी अमेरिका में रह कर कानून तोड़ा।

अधिकारियों पर फेंकी गर्म कॉफी

एजेंसी ने बताया कि विवाद के दौरान एक अन्य यात्री, सोफिया हर्नांडेज मेजिया ने "अधिकारियों पर गर्म कॉफी फेंक दी।" ICE के अनुसार, वह भी अपने वीजा की अवधि खत्म होने के बाद अमेरिका में अवैध रूप से रह रही थी और अब उस पर एक फेडरल अधिकारी पर हमला करने का आरोप लग सकता है।

घटना की वजह से उड़ान में हुई देरी

यह घटना अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट 1306 में बोर्डिंग के दौरान हुई, जिसे सुबह 8:10 बजे लॉस एंजिल्स के लिए रवाना होना था। ऑनलाइन फ्लाइट डेटा से पता चला कि उड़ान में देरी हुई। अलास्का एयरलाइंस ने कहा कि ICE ने उन्हें इस कार्रवाई के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी थी। इसके साथ ही एयरलाइंस ने इस पूरे घटनाक्रम पर चिंता भी जताई है। वहीं, एयरपोर्ट का प्रबंधन संभालने वाले पोर्ट ऑफ सिएटल ने भी इस घटना को परेशान करने वाला बताया।

सेना के 580 ड्रोन टेंडरों में चीनी लिंक वाले पुर्जों की मांग, उद्योग जगत ने जताया सुरक्षा को लेकर खतरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।