विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Florida: नशे में महिला ने बच्चे को गेंद की तरह आसमान में उछाला, टूट गया हाथ; बाल शोषण के आरोप में 2 गिरफ्तार

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Tue, 19 Sep 2023 10:50 AM (IST)

अमेरिका के फ्लोरिडा से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। दो महिलाओं ने नशे में एक बच्चे ...और पढ़ें

Brianna Lafoe (left) and Sierrah Newell (right) (Image Credit: FOX 35)
Brianna Lafoe (left) and Sierrah Newell (right) (Image Credit: FOX 35)

फ्लोरिडा, जागरण डेस्क। अमेरिका के फ्लोरिडा शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। फ्लोरिडा स्थित डेटोना बीच के एक बार के बाहर का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला नशे में अपने बच्चे को गेंद की तरह आसमान में उछालते हुए दिख रही है। महिला द्वारा मासूम को इतना ऊपर उछालने के कारण बच्चे का हाथ टूट गया। 

मीडिया समाचार फॉक्स 35 और न्यूयॉर्क पोस्ट की एक खबर के मुताबिक, डेटोना बीच पुलिस विभाग ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी हलफनामे के अनुसार, 20 साल की सिएरा नेवेल और 19 साल की ब्रायना लाफो पर बाल शोषण का आरोप लगाया गया है।

पिछले हफ्ते हुई घटना

घटना 14/15 सितंबर की आधी रात को हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों आरोपी महिला ने पहले बच्चे को हवा में फेंका फिर उसे उल्टा कर, लगभग 4 फीट की दूरी से आगे-पीछे फेंका। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला नेवेल कथित तौर पर बार के बाहर खड़े लोगों को मारने की धमकी भी दे रही थी। 

यह भी पढ़े: IMF से फंडिंग के लिए पाकिस्तान ने किया अपने हथियारों का 'सौदा', रिपोर्ट के दावे पर पड़ोसी मुल्क का आया बयान

एक दुकान के बाहर रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

वीडियो को रिकॉर्ड करने वाली एक गवाह को भी मारने की कोशिश की गई। गवाह ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला ने बच्चे को उसके टखनों से पकड़ा हुआ था। जब पुलिस ने गवाह द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो को देखा, तो उन्होंने देखा कि नेवेल आक्रामक तरीके से बच्चे को ऊपर-नीचे झुला रही था।

जब वह बच्चे को ऐसे झुला रही थी, तब एक दुकान के बाहर लगे कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। दुकान के मैनेजर ने कहा कि सीसीटीवी फुटैज काफी परेशान कर देने वाला है। 

यह भी पढ़े: Ukraine: रूसी हमले से दहला यूक्रेनी शहर ल्वीव, गोदाम में लगी भीषण आग; कई लोग घायल