'मिस्र में 8 करोड़ लोग, लेकिन तुमने...', जब अब्दुल अल-सईद के चाचा ने अपनी भारतीय बहू के बारे में कह दी थी ये बात
अमेरिकी संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर बनने के बाद अब्दुल अल-सईद का पुराना किस्सा खूब वायरल हो रहा है। जब ...और पढ़ें

अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सईद और उनकी पत्नी।
HighLights
अब्दुल अल-सईद अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बने।
उनकी पत्नी डॉ. सारा जुककू का परिवार कर्नाटक से।
शादी और भारतीय कनेक्शन पर वायरल हुआ पॉडकास्ट।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में 3 नवंबर को हुए मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी संसद कांग्रेस पर अपना कब्जा जमा लिया है। दूसरी ओर इन चुनावों में इतिहास रचते हुए अब्दुल अल-सईद अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बन गए हैं।
अपनी इस ऐतिहासिक जीत के जश्न के दौरान वह अपनी पत्नी डॉ. सारा जुककू के साथ नजर आए, जिनके परिवार की जड़ें भारत से जुड़ी हैं। जीत के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना पॉडकास्ट क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी शादी और भारत से जुड़े एक मजेदार किस्से को साझा करते नजर आ रहे हैं।
'80 करोड़ की आबादी और तुमने..."
मिस्र के आप्रवासियों के बेटे अब्दुल अल-सईद ने पॉडकास्ट में बताया कि जब उन्होंने डॉ. सारा से शादी की थी, तो मिस्र से आए उनके एक चाचा ने हैरानी जताते हुए उनसे कहा था कि मिस्र में 80 मिलियन यानी 8 करोड़ लोग हैं और तुमने जाकर एक भारतीय महिला से शादी कर ली?
-1793868124224.webp)
इस पर अल-सईद ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में अपने चाचा को जवाब दिया था कि चाचा दुनिया में एक अरब से ज्यादा भारतीय हैं, इसलिए सांख्यिकी के हिसाब से इसकी संभावना बहुत ज्यादा थी।
कर्नाटक से है पत्नी का गहरा नाता
बता दें कि अब्दुल अल-सईद और डॉ. सारा जुककू की शादी मई 2006 में हुई थी। सारा का परिवार मूल रूप से भारत के कर्नाटक राज्य के तटीय शहर भटकल से ताल्लुक रखता है। सारा के दादा, जुककू शम्सुद्दीन, तत्कालीन मुख्यमंत्री बीडी जत्ती के कार्यकाल में मैसूर राज्य के उप-वित्त मंत्री रह चुके हैं। वह भटकल क्षेत्र के पहले वकील भी माने जाते हैं।
इतना ही नहीं उनके पिता, डॉ. तय्यब जुककू, एक नेफ्रोलॉजिस्ट यानी किडनी रोग विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने बेंगलुरु से मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद अमेरिका का रुख किया था।
'शायद अब मैं अरब से ज्यादा भारतीय हो गया हूं'
दिलचस्प बात यह है कि अब्दुल अल-सईद अक्सर अपनी पत्नी के भारतीय परिवार और संस्कृति के साथ अपने जुड़ाव को बहुत गर्मजोशी से याद करते हैं। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने मजाक में यहां तक कह दिया था कि लगभग दो दशकों की शादी के बाद शायद अब मैं अरब से ज्यादा भारतीय बन चुका हूं।
वहीं, एक चुनावी रैली के दौरान उनकी पत्नी सारा ने भी अपने मजाकिया अंदाज से सबका दिल जीत लिया था और हंसते हुए कहा था कि कोई उन्हें कुछ नहीं बताता, सिवाय मेरे.... आपको बता दें कि इस दंपत्ति की दो बेटियां भी हैं एमिली और सेरीन।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।