विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरानी धमकी के बाद डर के साये में अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट, अभी भी सैन्य अड्डे में रह रहे

Published: Sat, 21 Nov 2026 05:32 AM (IST)

बेसेंट ने सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'अगर ईरानी मेरे पीछे पड़े हैं तो इसका मतलब है कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है। हम उन पर दबाव बनाना जारी रखेंगे।' अमेरिकी वित्त विभाग ईरान पर प्रतिबंध कड़े कर रहा है।

ईरानी धमकी के बाद डर के साये में अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट (फोटो- रॉयटर)

ईरानी धमकी के बाद डर के साये में अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. अमेरिकी वित्त मंत्री ने ईरान पर आर्थिक दबाव जारी रखने का वादा किया है

  2. अमेरिकी वित्त विभाग ईरान पर प्रतिबंध कड़े कर रहा है

रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने शुक्रवार को कहा कि ईरान की ओर से मिलीं धमकियों के चलते वह अभी भी अमेरिकी सैन्य अड्डे में रह रहे हैं।

उन्होंने ईरान पर आर्थिक दबाव जारी रखने का वादा किया है। हालांकि धमकियों के बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया गया।

बेसेंट ने सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'अगर ईरानी मेरे पीछे पड़े हैं तो इसका मतलब है कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है। हम उन पर दबाव बनाना जारी रखेंगे।'

अमेरिकी वित्त विभाग ईरान पर प्रतिबंध कड़े कर रहा है। अमेरिका और इजरायल ने इस वर्ष फरवरी के आखिर में ईरान पर हमले किए थे। युद्ध समाप्त करने के लिए रुक-रुककर हो रही बातचीत के बावजूद क्षेत्र में संघर्ष थमा नहीं है।

बेसेंट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग इस बात पर सहमत हुए कि एआई टेक्नोलाजी का उपयोग करने में सैन्य फैसलों में इंसानों को हमेशा शामिल किया जाना चाहिए।

बता दें कि चीन के शेनझेन में गुरुवार को दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।