विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप की सुई रूस के तेल पर क्यों अटकी? इस अमेरिकी अधिकारी ने कर दिया खुलासा

Published: Mon, 08 Sep 2025 05:55 AM (IST)Updated: Mon, 08 Sep 2025 06:56 AM (IST)

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि रूस की अर्थव्यवस्था को तबाह करना अमेरिका का लक्ष्य है। उन्होंने ...और पढ़ें

क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मंशा? (फाइल फोटो)
क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मंशा? (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार रूस से तेल खरीद को लेकर बयान दे रहे हैं। इस बीच अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि रूस की अर्थव्यवस्था को तबाह करना है।

उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका और यूरोपीय संघ, रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर और ज्यादा प्रतिबंध लगाते हैं तो रूसी अर्थव्यवस्था "तबाह" हो जाएगी। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) रूस पर और दबाव डालने के लिए क्या कर सकते हैं?

क्या और कैसे करेगा अमेरिका?

ट्रंप के मंत्री ने कहा कि अमेरिका रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए तैयार है लेकिन अपने यूरोपीय सहयोगियों से भी इसका समर्थन चाहिए। बेसेंट ने कहा, "अब यह एक तरह की रेस है कि यूक्रेनी सेना कितनी देर तक टिक पाती है और रूसी अर्थव्यवस्था कितनी देर तक टिक पाती है।"

रूस की अर्थव्यवस्था ध्वस्त करना चाहते हैं ट्रंप?

उन्होंने आगे कहा, "अगर अमेरिका और यूरोपीय संघ इस मामले में शामिल होते हैं और रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर और प्रतिबंध लगाते हैं तो रूसी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगी और इससे राष्ट्रपति पुतिन बातचीत के लिए तैयार हो जाएंगे।"

भारत पर लगाया अतिरिक्त टैरिफ

ट्रंप ने कहा है कि भारत अगर रूस से 'इतना सारा' तेल खरीदेगा तो वे 'बहुत निराश' होंगे। ट्रंप प्रशासन ने भारत पर पहले से घोषित 25 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ के अतिरिक्त 25 प्रतिशत और टैरिफ थोप दिया है।

यह भी पढ़ें- क्या भारत पर कोई प्रतिबंध लगाने वाले हैं ट्रंप? क्यों बोले- हां मैं तैयार हूं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।