विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर महिला को मिली मौत की सजा, जानें- पूरा मामला

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 04 Jan 2023 12:00 PM (IST)

American Transgender Death एम्बर मैकलॉघलिन (Amber McLaughlin) हत्या की दोषी हैं। 49 साल की एम्बर यूएस इतिहास की पहली ट्रांसजेंडर महिला बन गई हैं जिन्हें मौत की सजा दी गई है। एम्बर को जेंडर डिस्फोरिया नाम की एक बीमारी थी।

us transgender woman Amber McLaughlin death sentence
us transgender woman Amber McLaughlin death sentence

वॉशिंगटन, एजेंसी। American Transgender Death Sentence: हत्या की दोषी एक ट्रांसजेंडर महिला को मंगलवार देर रात मौत की सजा दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका में इस तरह के मामले में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को जहरीला इंजेक्शन लगाया गया है। राज्य जेल विभाग के एक बयान के अनुसार, 49 साल की एम्बर मैकलॉघलिन को बोने टेरे, मिसौरी शहर में डायग्नोस्टिक एंड करेक्शनल सेंटर में स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे से कुछ देर पहले मृत घोषित कर दिया गया था।

मौत की सजा पाने वाले पहले ट्रांसजेंडर

अमेरिकी इतिहास में ये पहली बार है कि किसी ट्रांसजेंडर महिला को पहले मौत की सजा सुनाई गई और फिर उसे मौत की सजा दी गई। ये साल 2023 का पहला मामला है जिसमें इंजेक्शन से मौत दी गई। हालांकि, एम्बर के वकील ने मिसौरी के गवर्नर माइक पार्सन से अपील की थी कि वो एम्बर की सजा पर रोक लगा दे। लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

प्रेम संबंध से जुड़ा है मामला

ये पूरा मामला प्रेम संबंध और फिर हत्या से जुड़ा है। बेवर्ली गुएन्थर और एम्बर मैकलॉघलिन दोनों रिश्ते में थे। इस दौरान मैकलॉघलिन ने लिंग परिवर्तन नहीं किया था। कुछ समय बाद मैकलॉघलिन और उनकी प्रेमिका के बीच दूरियां बढ़ गईं। एम्बर मैकलॉघलिन ने नवंबर 2003 में अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी। साल 2016 में एम्बर को सजा सुनाई गई थी। 2021 में कोर्ट ने उसकी मौत की सजा को बरकरार रखा।

सजा कम करने की मांग

एम्बर मैकलॉघलिन ने बेवर्ली गुएन्थर की हत्या करने के बाद उसका शव मिसीसिपी नदी के पास फेंक दिया था। मैकलॉघलिन के वकीलों ने गवर्नर माइक पार्सन से मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदलने की मांग की थी। उन्होंने ये भी तर्क दिया कि मैकलॉघलिन का बचपन परेशानी भरा था और वो मानसिक और स्वास्थ्य जैसी परेशानियों से पीड़ित थी।

पहचान के लिए संघर्ष

मामले में यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स कोरी बुश और इमानुएल क्लीवर के दो मिसौरी सदस्यों सहित हाई-प्रोफाइल लोग भी मैकलॉघलिन को राहत देने के पक्ष में थे। गवर्नर को लिखे पत्र में उन्होंने कहा था कि मैकलॉघलिन के पिता उसे डंडों से मारते थे। इस भयानक दुर्व्यवहार के साथ वो चुपचाप अपनी पहचान के साथ संघर्ष कर रही थी। एम्बर को जेंडर डिस्फोरिया नाम की एक बीमारी थी।

क्या है जेंडर डिस्फोरिया

जेंडर डिस्फोरिया में लोग महसूस करते हैं कि जन्म के समय वो जिस जेंडर के थे उससे उनकी पहचान मेल नहीं खाती है। सीधी भाषा में कहें तो किसी व्यक्ति को लग सकता है कि वो वास्तव में महिला है लेकिन उसे शरीर पुरुष का मिला है। वहीं, किसी को लग सकता है कि वो पुरुष है, लेकिन उसे शरीर महिलाओं का मिला है।

ये भी पढ़ें:

Coronavirus को लेकर सभी देश अलर्ट, नागरिकों से बोला चीन- हासिल करेंगे 'अंतिम जीत'

बाइडन प्रशासन में भारतवंशियों का जलवा, इन पदों पर फिर से नामित हुए आधे से दर्जन भारतीय-अमेरिकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।