विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप सरकार छीन रही एक भारतवंशी समेत 40 लोगों की नागरिकता, क्या है वजह?

Published: Tue, 06 Oct 2026 08:26 PM (IST)

अमेरिका ने आधुनिक इतिहास में नागरिकता रद्द करने की सबसे बड़ी प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें भारतीय मूल के एक व्यक्ति सहित 40 लोगों की नागरिकता रद की जाएगी।

अमेरिका ने 40 लोगों की नागरिकता रद करने की प्रक्रिया शुरू की

अमेरिका ने 40 लोगों की नागरिकता रद करने की प्रक्रिया शुरू की

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका ने आधुनिक इतिहास में नागरिकता रद करने की सबसे बड़ी प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत भारतीय मूल के एक व्यक्ति समेत 40 लोगों की अमेरिकी नागरिकता रद की जाएगी। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, इन 40 लोगों के खिलाफ विभिन्न अमेरिकी अदालतों में नागरिकता रद करने की कार्रवाई की जा रही है।

इन पर विदेशी सरकार के एजेंट के रूप में काम करने, गैर इरादतन हत्या और एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ यौन अपराध समेत कई गंभीर अपराधों के आरोप हैं।

कैलिफोर्निया के बलविंदर सिंह के खिलाफ राज्य की पूर्वी जिला अदालत में नागरिकता रद करने की कार्रवाई की जा रही है। सिंह पर फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर अमेरिका में प्रवेश पाने और अमेरिकी नागरिकता हासिल करने का आरोप है।

अमेरिकी अटार्नी जनरल टाड ब्लांश ने सोमवार को कहा, 'आज की घोषणा आधुनिक इतिहास में नागरिकता रद करने की सबसे बड़ी प्रक्रिया की शुरुआत है।'

जिन लोगों के खिलाफ नागरिकता रद करने की कार्रवाई शुरू की गई है, उनमें पाकिस्तान, मेक्सिको, कंबोडिया, नेपाल और अफगानिस्तान के लोग भी शामिल हैं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)