Move to Jagran APP

US का बड़ा फैसला, भारत समेत आठ देशों को ईरान से तेल खरीदने की मिली अनुमति

अमेरिका ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत समेत आठ देशों को ईरान ते तेल खरीदने की अनुमति दे दी है।

By Manish NegiEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 08:14 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 08:24 PM (IST)
US का बड़ा फैसला, भारत समेत आठ देशों को ईरान से तेल खरीदने की मिली अनुमति
US का बड़ा फैसला, भारत समेत आठ देशों को ईरान से तेल खरीदने की मिली अनुमति

वाशिंगटन, जेएनएन। अमेरिका ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत समेत आठ देशों को ईरान ते तेल खरीदने की अनुमति दे दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहत कुछ ही समय के लिए होगी। बता दें कि ईरान से तेल खरीदने पर अमेरिकी प्रतिबंध सोमवार से शुरू हो रहे थे।

loksabha election banner

अमेरिका ने भारत, चीन और जापान समेत आठ देशों को यह छूट दी है। पोम्पियो ने कहा कि ईरानी शासन या तो अपने कार्यवाही के तरीके को सीधा 180 डिग्री पर मोड़े और सामान्य देश की तरह काम करे। वर्ना इसके बुरे प्रभाव पड़ेंगे। पोम्पियो ने कहा कि हम ईरान पर लगातार दबाव बनाते रहेंगे।

अमेरिका ने जापान, चीन, इटली, ग्रीस, तुर्की, ताइवान, दक्षिण कोरिया और भारत पर ईरान से तेल न खरीदने के आदेश को वापस ले लिया है। अमेरिका के विदेश मंत्री ने यह स्पष्ट किया है कि यह राहत केवल कुछ ही समय के लिए दिया जाएगा।

सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से मिली सूचना के मुताबिक भारत को मई, 2019 तक हर महीने 12.5 लाख टन कच्चा तेल ईरान से खरीदना होगा। इस तरह से भारतीय तेल कंपनियां 75 लाख टन अतिरिक्त कच्चा तेल खरीदने का समझौता कर सकेंगी। पिछले वर्ष भारत ने ईरान से 2.25 करोड़ टन कच्चा तेल खरीदा था। पिछले वर्ष तक सऊदी अरब और इराक के बाद भारत ने सबसे ज्यादा तेल ईरान से खरीदा था। इस वर्ष के पहले तीन-चार महीनों तक ईरान भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.