16 साल में सबसे व्यस्त हुआ अमेरिका का एयर ट्रैफिक, 'थैंक्सगिविंग' मनाने घरों को निकले लाखों लोग
अमेरिका में थैंक्सगिविंग की छुट्टियों के दौरान हवाई यात्रा का 16 साल का रिकॉर्ड टूटने वाला है, जहां एक फ्लाइट-ट्रैकिंग एनीमेशन में हजारों विमानों को आसमान में उड़ते देखा गया।

थैंक्सगिविंग छुट्टी के दौरान उड़ान के लिए खड़े अमेरिकी एयरलाइंस के विमान (फोटो- रॉयटर्स)
HighLights
थैंक्सगिविंग पर अमेरिका में हवाई यात्रा का रिकॉर्ड टूटा।
16 साल में सबसे व्यस्त हवाई यात्रा का अनुमान।
9 दिनों में 4 लाख से अधिक उड़ानें अपेक्षित।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में थैंक्सगिविंग की छुट्टियों के चलते हवाई यात्रा का 16 साल का रिकॉर्ड टूटने जा रहा है, जिसकी एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आए एक फ्लाइट-ट्रैकिंग एनीमेशन में देखने को मिली है।
टाम्पा स्थित एयरनेव सिस्टम्स द्वारा शेयर किए गए इस फुटेज में 23 से 24 नवंबर के बीच 12 घंटों के दौरान पूरे अमेरिका के आसमान में हजारों विमानों को एक-दूसरे को पार करते और उड़ान भरते हुए दिखाया गया है। फ्लाइट एनीमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने अमेरिका में हवाई यात्रा के सबसे व्यस्त दिन को दिखाया है।
FAA के अनुसार, गुरुवार को होने वाले जश्न से पहले लाखों लोगों के हवाई सफर करने के कारण इस साल का थैंक्सगिविंग पिछले 16 वर्षों में हवाई यात्रा के लिहाज से सबसे व्यस्त समय साबित होने का अनुमान है।
हाल ही में ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई थी खराबी
दरअसल, कुछ हफ्ते पहले ही ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी के कारण पूरे देश में विमानों की आवाजाही रोक दी गई थी। वहीं अब छुट्टियों के इन दिनों में लगभग 5 लाख उड़ानें होने की उम्मीद है।
9 दिन में 4 लाख से ज्यादा उड़ानें
एक्सिओस द्वारा FAA के आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, 23 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच देश भर में कम से कम 417,775 उड़ानें होने की उम्मीद है। इनमें से अकेले मंगलवार को 52,000 से ज्यादा उड़ानें होंगी।
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, यह 2025 की तुलना में थैंक्सगिविंग सप्ताह के दौरान होने वाली यात्राओं में 2.2% की वृद्धि है। यह 2019 के महामारी-पूर्व हॉलिडे वीक की तुलना में 7.5% की वृद्धि है। इस साल के अनुमान से पहले, 2019 का यही हफ्ता हालिया रिकॉर्ड था।