विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इतिहास रचने की दहलीज पर भारतवंशी शुचिता पटेल, जॉर्जिया के फोरसिथ काउंटी से कमिश्नर पद के लिए लड़ रहीं चुनाव

Published: Mon, 02 Nov 2026 04:26 PM (IST)

भारतवंशी शुचिता पटेल तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों में फोरसिथ काउंटी कमिश्नर पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

डेमोक्रेट पार्टी की भारतवंशी शुचिता पटेल (तस्वीर-सोशल मीडिया)

डेमोक्रेट पार्टी की भारतवंशी शुचिता पटेल (तस्वीर-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. भारतवंशी शुचिता पटेल फोरसिथ काउंटी कमिश्नर पद की उम्मीदवार।

  2. काउंटी में चुनाव लड़ने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला।

  3. फोरसिथ काउंटी का इतिहास नस्लीय हिंसा से रहा है।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। डेमोक्रेट पार्टी की भारतवंशी शुचिता पटेल तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों में फोरसिथ काउंटी कमिश्नर पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। रविवार सुबह वह मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें याद दिला रही थीं कि वह भी इस चुनावी दौड़ में शामिल हैं।

पटेल फोरसिथ काउंटी में चुनाव लड़ने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी हैं। इस काउंटी का इतिहास नस्ली हिंसा और लिंचिंग (भीड़ द्वारा हत्या) जैसी घटनाओं से भरा है।

1912 का है काला इतिहास

1912 में यहां के श्वेत निवासियों और कू क्लक्स क्लैन (केकेके) जैसे कट्टरपंथी समूहों ने लगभग पूरी अश्वेत आबादी को जबरन बाहर निकाल दिया था, जिसके कारण यह काउंटी बड़े समय के लिए पूरी तरह से श्वेत लोगों का इलाका बनकर रह गई थी।

मध्यावधि चुनाव दो सदनों वाली कांग्रेस की संरचना तय करेंगे, जो भारत की संसद के समान है। तीन नवंबर को होने वाले चुनावों में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटें और 100 सदस्यों वाली सीनेट की 37 सीटें दांव पर हैं। इन चुनावों के साथ-साथ, कई राज्यों में गवर्नर और स्थानीय निकायों के नेताओं, जैसे काउंटी कमिश्नर और स्कूल बोर्ड के प्रमुखों का भी चुनाव होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।