विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा: अमेरिका ने 24 घंटे में दूसरी बार किया ईरान पर हमला, ट्रंप ने जारी किया बयान

Published: Sun, 28 Jun 2026 05:31 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2026 07:46 AM (IST)

पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ने वाला है। अमेरिका और ईरान एक दूसरे कि ठिकानों पर लगातार हमले ...और पढ़ें

अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर फिर किए हमले (फोटो- रॉयटर)

अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर फिर किए हमले (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. अमेरिकी सेना ने एक बार फिर ईरान के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए

  2. ईरानी सेना ने शनिवार को सुबह ही होर्मुज में एक जहाज पर ड्रोन दागा

डिजिटल डेस्क, तेहरान। पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ने वाला है। अमेरिका और ईरान एक दूसरे कि ठिकानों पर लगातार हमले कर रहे हैं।

अमेरिका-ईरान के बीच 17 जून को हुए अंतरिम युद्धविराम समझौते के महज दस दिन बाद ही तनाव फिर खुलकर सामने आ गया है।

सेंटकॉम के अनुसार, अमेरिकी सेना ने एक बार फिर ईरान के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए। अमेरिकी सेना ने तेहरान की ड्रोन साइट्स और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान द्वारा पनामा ध्वज वाले टैंकर कीकू पर ड्रोन हमले के तुरंत बाद यह कार्रवाई की गई।

ट्रंप ने हमले की पुष्टि की

ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान युद्धविराम का उल्लंघन करना जारी रखता है तो अमेरिकी सेना इसी तरह आगे सैन्य कार्रवाई कर सकती सकती है, और सुझाव दिया कि तनाव उस बिंदु तक पहुंच सकता है जहां इस्लामी राष्ट्र का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।

ईरानी सेना ने शनिवार को सुबह ही एकतरफा हमला करने वाला ड्रोन दागा, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य के पास से गुजर रहे टैंकर को निशाना बनाया गया। इस टैंकर में 20 लाख बैरल से अधिक कच्चा तेल लदा था।

इससे पहले शनिवार को ईरान द्वारा एवी एवर लवली नामक जहाज पर हमला करने के बाद अमेरिका ने पहले हमले किए थे। इसके बाद ईरान को युद्धविराम समझौते का पालन करने का मौका दिया गया, लेकिन ईरान ने इसे ठुकरा दिया और फिर से हमला बोल दिया।

लेबनान में इजरायली हमले जारी

लेबनान में तनाव बरकरार है। न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, इजरायल ने शनिवार को नबातिएह क्षेत्र में ड्रोन हमले किए। हिजबुल्ला ने अमेरिका की मध्यस्थता वाले युद्धविराम ढांचे को खारिज करते हुए कहा कि दक्षिणी लेबनान से इजरायली सेना की पूरी वापसी तक वह सहयोग नहीं करेगा।

हिजबुल्ला प्रमुख नईम कासिम ने युद्धविराम प्रस्ताव को लेबनान के समर्पण जैसा बताया। समझौते के तहत इजरायली सेना की चरणबद्ध वापसी और उसकी जगह लेबनानी सेना की तैनाती का प्रविधान है, हालांकि कुछ सुरक्षा क्षेत्रों में इजरायली सेना के बने रहने की अनुमति दी गई है।

समझौते के तहत इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के दो इलाकों को 'पायलट जोन' बनाने की बात कही है। इन इलाकों का नियंत्रण इजरायली सेना लेबनान सेना को सौंपकर पीछे हटेगी। अगर ये योजना सफल रही तो अन्य इलाकों में भी ऐसा किया जाएगा।

गाजा में इजरायली ड्रोन हमले में भाई-बहन की मौत गाजा में शनिवार को इजरायली ड्रोन हमले में दो भाई-बहनों की मौत हो गई। वहीं, सात अन्य घायल हो गए। ये हमला मुवासी इलाके में तंबुओं को निशाना बनाकर की गई, जहां लोगों ने शरण ले रखी है।