यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Afghanistan Women: 'हम अफगान की महिलाओं के साथ खड़े हैं', अमेरिका ने की तालिबान के हालिया कदम की कड़ी निंदा
Taliban Bans Women Education अमेरिका ने लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंधों के संबंध में तालिबान के हालिया कदम की कड़ी निंदा की है।बीते मंगलवार को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन पियरे ने तालिबान की महिलाओं के समर्थन में कहा कि हम अफगान महिलाओं के साथ खड़े हैं।

वाशिंगटन, एजेंसी। Taliban Bans Women Education:व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका, अफगानिस्तान की महिलाओं के साथ खड़ा है। बता दें कि अमेरिका ने लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंधों के संबंध में तालिबान के हालिया कदम की कड़ी निंदा की है।
बीते मंगलवार को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन पियरे ने तालिबान की महिलाओं के समर्थन में कहा कि हम अफगान महिलाओं के साथ खड़े हैं और महिलाओं की शिक्षा और उनके अधिकारों को प्रतिबंधित करने के तालिबान के अदम्य निर्णय की निंदा करते हैं। जैसा कि हमने पहले भी स्पष्ट किया है, तालिबान द्वारा ये कार्रवाई उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अलग कर देगी और उन्हें उस वैधता से वंचित कर देगी जो वे चाहते हैं।
ठोस कदम उठाने होंगे- अमेरिका
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा कि हम इस मुद्दे पर अपने सहयोगियों के साथ संपर्क में हैं। हम अफगान महिलाओं और लड़कियों का समर्थन करने और अफगानिस्तान में लोगों को एक मजबूत मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए हमारे साझा प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाना जारी रखेंगे। हम इसे लेकर दृढ़ रहेंगे। बता दें कि पिछले महीने तालिबान ने महिलाओं के विश्वविद्यालयों में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
Eric Garcetti: जो बाइडेन का अहम फैसला, एरिक गार्सेटी को भारत के राजदूत के रूप में किया नामित
प्रतिबंध क्या लगाया है?
महिलाओं के विरोधी तालिबान सरकार की इस समय कड़ी निंदा की जा रही है। तलिबान सरकार ने महिलाओं की आजादी छीनने में कोई कसर ही नहीं छोड़ी है। हर तरह की पांबदी लगाकर तालिबान ये साबित कर रहा है कि वो कितना ताकतवर है। महिलाएं न अपनी मर्जी के कपड़े पहन सकती है, न बाहर अकेले कहीं जा सकती है औन न ही अपने मन पंसद का कोई कार्य कर सकती हैं।
अफगान की महिलाओं पर तालिबान का एक और फरमान जारी हुआ जिसके मुताबिक, देश की महिलाएं और लड़कियां अब कोई भी विश्वविद्यालय में उच्य शिक्षा लेने नहीं जाएंगी। तालिबान के इस फैसले के बाद से अब महिलाओं के विश्वविद्यालय में जाना प्रतिबंधित हो जाएगा। महिलाओं का अधिकार छीनने वाले तालिबान की इस समय जमकर आलोचना हो रही है।