यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kevin McCarthy: अमेरिकी स्पीकर का चुनाव हार गए केविन मैककार्थी, बहुमत का आंकड़ा भी नहीं कर पाए पार
US House Speaker केविन मैककार्थी अमेरिकी स्पीकर का चुनाव हार गए है। कैलिफोर्निया से रिपब्लिकन सांसद केविन मैककार्थी को मंगलवार को हुई पहली राउंड की वोटिंग में महज 19 वोट ही हासिल हुए। वहीं दक्षिणपंथी सांसद व उम्मीदवार एंडी बिग्स को केवल 10 वोट ही मिले।

वाशिंगटन, एजेंसी। Kevin McCarthy: अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन नेता केविन मैककार्थी पहले राउंड की बैलेट वोटिंग का चुनाव नहीं जीत सके। बता दें कि वह नैंसी पेलोसी (nancy pelosi) की जगह स्पीकर का चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन वह बहुमत हासिल करने में असफल हो गए। इसी को देखते हुए सदन में स्पीकर के चुनाव के दूसरे राउंड की बैलेट वोटिंग हुई। केविन मैककार्थी 100 वर्ष में पहले ऐसे नेता होंगे जो पहले ही राउंड की वोटिंग हार गए और स्पीकर का पद सुरक्षित नहीं कर सके।
218 मतों की थी आवश्यकता
समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस के मुताबिक, कैलिफोर्निया से रिपब्लिकन सांसद केविन मैककार्थी को मंगलवार को हुई पहली राउंड की वोटिंग में महज 19 वोट ही हासिल हुए। वहीं दक्षिणपंथी सांसद व उम्मीदवार एंडी बिग्स को केवल 10 वोट ही मिले। बता दें कि पूरे सदन में 218 मतों की आवश्यकता थी, मैक्कार्थी को दो राउंड में केवल 203 वोट ही मिले। बता दें कि डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि हम समस्याओं को ठीक करना शुरू नहीं कर सकते जब तक कि हम केविन मैककार्थी को अपना अगला स्पीकर नहीं चुनते।
पहले दौर में मैककार्थी को मिले इतने वोट
पहले दौर की टैली में, मैककार्थी ने 203 वोट जीते, जिसमें बिग्स के लिए 10 और अन्य रिपब्लिकन के लिए 9 वोट थे। दूसरे में मैक्कार्थी के लिए 203 और जॉर्डन के लिए 19 वोट थे। तीसरे वोट पर, मैककार्थी को 202 वोट हासिल हुए। वहीं डेमोक्रेट जेफरीज के पास सबसे अधिक 212 वोट थे, लेकिन किसी भी उम्मीदवार को बहुमत हासिल नहीं हो सका। बता दें कि नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन सदन में बहुमत हासिल करने के रास्ते पर आने के बाद से ही मैककार्थी को लेकर गतिरोध बना हुआ है।
नैंसी पेलोसी को मिले थे इतने वोट
गौरतलब है कि व्हाइट हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी को वर्ष 2021 में 216 वोट हासिल हुए थे। करीब 20 साल तक डेमोक्रेटिक पार्टी का नेतृत्व करने के बाद पेलोसी ने इस पद से हटने का फैसला किया है। कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता पेलोसी 2007 में प्रतिनिधि सभा की पहली महिला अध्यक्ष थीं।