विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिकी सिंगर मैरी ने भारत को दी नए साल की बधाई, कहा- आप सभी का नया साल मंगलमय हो

By Monika MinalEdited By:
Published: Tue, 13 Apr 2021 04:36 PM (GMT+05:30)

भारत में आज से नए साल का शुभारंभ हो रहा है। इसके मद्देनजर अमेरिकी सिंगर मैरी ने दुनिया भर के ...और पढ़ें

संस्कृत के श्लोक से अमेरिकन सिंगर ने दी नए साल की बधाई (Photo Credit: Twitter)
संस्कृत के श्लोक से अमेरिकन सिंगर ने दी नए साल की बधाई (Photo Credit: Twitter)

वाशिंगटन, प्रेट्र। दुनिया भर के हिंदू समुदाय को प्रसिद्ध अमेरिकन सिंगर मैरी मिलबेन ने मंगलवार, 13 अप्रैल से शुरू हो रहे नये साल पर शुभकामनाएं और बधाई दी। इसके लिए उन्होंने संस्कृत का एक मंत्र पढ़ा और हिंदी में कहा- 'आप सभी का नया साल मंगलमय हो।'  वीडियो के जरिए 39 वर्षीय सिंगर और एक्ट्रेस मैरी मिलबैन संदेश देते हुए  बधाई की शुरूआत संस्कृत में मंत्र बोलते हुए की। मंत्र के बाद उन्होंने भारतीयों को  मेरे प्यारे भारत, भारतीय समुदाय और पूरे विश्व में रहने वाले भारतीय कहकर संबोधित किया और नए साल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीपावली 2020 में बधाई देने के बाद मैं हिंदुओं के पारंपरिक त्योहारों के बारे में और अधिक जानना चाहती हूं। मेरा रिश्ता भारतीय संस्कृति से और अधिक मजबूत होता जा रहा है। जैसे-जैसे मैं भारत के बारे में जान रही हूं, मेरा इस देश के प्रति प्यार बढ़ रहा है।

सिंगर मैरी मिलबेन ने नवंबर में आरती 'ओम जय जगदीश हरे...' भी गाई थी। इसे दुनिया भर के  भारतीय समुदाय में बहुत पसंद की गई थी। उन्होंने इसके लिए अपने हिंदी शिक्षक डा. मोक्सराज को धन्यवाद दिया। मैरी ने कहा कि आज मैंने भारत और भारतीय समुदाय के लिए प्रार्थना की है, जिससे समस्त भारतीय सुरक्षित रहें। मिलबेन को शिक्षा देने वाले डा. मोक्सराज ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति के बारे में सब कुछ जानने को उत्सुक रहती हैं। हिंदी के माध्यम से वह भारतीय संस्कृति और त्योहारों को जानना चाहती हैं। ज्ञात हो कि भारतीयों का नव-संवत्सर शुरू हुआ है। इस दिन को विभिन्न राज्य चैत्र नवरात्र, उगादि, गुड़ी पड़वा और बैशाखी के रूप में मनाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।