विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Shooting: अमेरिकी अस्पताल में हुई गोलीबारी में कई लोगों की मौत, संदिग्ध भी मारा गया

By AgencyEdited By: Mohammad Sameer
Published: Sat, 18 Nov 2023 05:31 AM (IST)

US Shooting अमेरिका के न्यू हैम्पशायर के कॉनकॉर्ड के अस्पताल में गोलीबारी का शिकार हुए पीड़ितों की सही संख्या और उनकी स्थिति का तुरंत पता नहीं चल पाया है। राज्य के आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने कहा कि न्यू हैम्पशायर अस्पताल में स्थिति पर काबू पा लिया गया है। घटनास्थल पर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।संदिग्ध की मौत हो गई है।

अमेरिकी अस्पताल में हुई गोलीबारी में कई लोगों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)
अमेरिकी अस्पताल में हुई गोलीबारी में कई लोगों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. पुलिस कर रही घटना की जांच
  2. पीड़ितों की सही संख्या की जानकारी नहीं

एएफपी, न्यूयॉर्क। न्यू हैम्पशायर के कॉनकॉर्ड के एक अस्पताल में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। घटना में संदिग्ध को भी मार दिया गया। अमेरिकी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। पूर्वोत्तर अमेरिकी राज्य के पुलिस बल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, फिलहाल कॉनकॉर्ड के न्यू हैम्पशायर स्टेट अस्पताल में हुई गोलीबारी की जांच की जा रही है। इसमें कई पीड़ित हैं।

पीड़ितों की सही संख्या की जानकारी नहीं

पीड़ितों की सही संख्या और उनकी स्थिति का तुरंत पता नहीं चल पाया है। राज्य के आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने कहा कि न्यू हैम्पशायर अस्पताल में स्थिति पर काबू पा लिया गया है। घटनास्थल पर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।संदिग्ध की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: जरूरत हुई तो 400 ट्रक भी गाजा जाने देंगे, संयुक्त राष्ट्र के अनुरोध पर इजरायल के PM ने लिया बड़ा फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।