Move to Jagran APP

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन बोले- म्यांमार के लोगों के साथ खड़ा है अमेरिका

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ अमेरिका ने म्यांमार के लोगों का साथ देने की बात कही है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन(Antony Blinken) ने कहा है कि अमेरिका उन लोगों के खिलाफ है जो लोगों की आवाज दबाना चाहते हैं।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 07:52 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 07:54 AM (IST)
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन(Antony Blinken)। (फोटो: एएनआइ/फाइल)

वाशिंगटन, एएनआइ। म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ अमेरिका ने म्यांमार के लोगों का साथ देने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन(Antony Blinken) ने कहा है कि अमेरिका म्यांमार के लोगों के साथ खड़ा है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने एक बयान में कहा है कि अमेरिका उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना जारी रखेगा जो म्यांमार(बर्मा) के लोगों के खिलाफ हिंसा फैलाने का काम कर रहे हैं क्योंकि वे लोग अपनी लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार की बहाली की मांग कर रहे हैं। ब्लिंकन ने कहा कि हम म्यांमार(बर्मा) के लोगों के साथ खड़े हैं। अमेरिका की ओर से म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति जिसे कई सैन्य अधिकारियों के रूप में भी जाना जाता है, उस पर प्रतिबंध लगाने के अमेरिका के 10 दिन बाद ये आश्वासन आया है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पुलिस के बल प्रयोग के बावजूद विरोध प्रदर्शन थम नहीं रहे हैं। देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। पुलिस ने इन्हें खदेड़ने के लिए फायरिंग की। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। गत एक फरवरी को तख्तापलट के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में यह सबसे बड़ी हिंसा बताई जा रही है।

यूएन दूत बोले, यह पागलपन बंद होना चाहिए

म्यांमार के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत टॉम एंड्रयूज ने कहा, वह दो लोगों की मौत से भयभीत हैं। मृतकों में एक किशोर है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘पहले वाटर कैनन फिर आसूं गैस और अब रबर बुलेट से बिल्कुल नजदीक से प्रदर्शनकारियों को गोली मारा जाना। यह पागलपन बंद होना चाहिए।’ उधर, सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की और पुलिस पर लाठी, चाकू और गुलेल से हमला किया। इस हमले में आठ पुलिसकर्मी और कई सैनिक घायल हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.