विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nikki Haley ने चुनाव अभियान के लिए जनवरी में जुटाए 16.5 मिलियन डॉलर; Trump को मात देना फिर भी आसान नहीं; जानिए क्यों

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 05 Feb 2024 11:16 PM (IST)

US Presidential Election 2024 निक्की हेली ने चौथी तिमाही के दौरान 17.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए। 2023 के अंत में ...और पढ़ें

निक्की हेली ने राष्ट्रपति चुनाव में प्रचार अभियान के लिए 16.5 मिलियन डॉलर फंड जुटाए।(फोटो सोर्स: एपी)
निक्की हेली ने राष्ट्रपति चुनाव में प्रचार अभियान के लिए 16.5 मिलियन डॉलर फंड जुटाए।(फोटो सोर्स: एपी)

HighLights

  1. निक्की के पास 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर नकद मौजूद
  2. दक्षिण कैरोलिना में रिपब्लिकन पार्टी के प्राइमरी चुनाव 24 फरवरी को होने हैं

पीटीआई, वाशिंगटन। US Presidential Election 2024। अमेरिका में आगामी राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी के लिए पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और भारतवंशी निक्की हेली (Nikki Haley) के बीच टक्कर चल रही है।

हालांकि,  न्यू हैंपशर के प्राइमरी (GOP Primary) में बड़ी जीत मिलने के बाद ट्रंप की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है। निक्की हेली ने राष्ट्रपति चुनाव में प्रचार अभियान के लिए 16.5 मिलियन डॉलर फंड जुटाए हैं।

जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से निक्की ने 11. 7 मिलियन डॉलर जुटाए

जानकारी के अनुसार जनवरी महीने तक जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से उन्होंने 11. 7 मिलियन डॉलर जुटाए। निक्की हेली के समर्थकों का कहना है कि देश में दो बुजुर्गों (डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन) की लड़ाई में एक मजबूत नेता चाहते हैं, जो देश को विकास की ओर ले जाए।

निक्की के पास 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर नकद मौजूद

एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, निक्की हेली ने चौथी तिमाही के दौरान 17.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए। 2023 के अंत में निक्की हेली के पास 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर नकद थे। बताते चलें की निक्की हेली का जन्म पंजाब के अमृतसर के अप्रवासी सिख माता-पिता के घर दक्षिण कैरोलिना में निमराता निक्की रंधावा के रूप में हुआ था।

निक्की के लिए ट्रंप को मात देना आसान नहीं  

कुछ दिनों पहले निक्की हेली ने ट्रंप और राष्ट्रपति जो बाइडन को 'खड़ूस बुड्ढे' कहते हुए निशाना साधा। पूर्व गवर्नर निक्की हेली के गृह राज्य दक्षिण कैरोलिना में रिपब्लिकन पार्टी के प्राइमरी चुनाव 24 फरवरी को होने हैं। हेली यहां ट्रंप से 26 अंक पीछे चल रही हैं।

अगर ट्रंप आयोवा और न्यू हैंपशायर की तरह यहां भी प्राइमरी चुनाव जीते तो निक्की की राह आसान नहीं रह जाएगी। साल के अंतिम महीने में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: US Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में छिड़ी जुबानी जंग, निक्की हेली ने ट्रंप और बाइडन को कहा 'खड़ूस बुड्ढे'