हिलेरी क्लिंटन बोलीं- बर्नी सैंडर्स किसी को पसंद नहीं, साथ काम करना नहीं चाहता कोई
हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 से पहले को बर्नी सैंडर्स पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके साथ कोई भी काम नहीं करना चाहता
वाशिंगटन, एएनआइ। हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 से पहले को बर्नी सैंडर्स पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सैंडर्स के साथ कोई भी काम नहीं करना चाहता और उन्हें कोई पसंद नहीं करता। हिलेरी क्लिंटन ने ये बात एक डॉक्यूमेंट्री में कही।
सीएनएन के अनुसार, एक आगामी डॉक्यूमेंट्री में, क्लिंटन ने सैंडर्स पर निशाना साधते हुए कहा कि वह वर्षों से कांग्रेस में थे। उनके पास एक सीनेटर था, जो उन्हें पसंद नहीं करते थे। कोई भी उन्हें पसंद नहीं करता था, कोई भी उनके साथ काम नहीं करना चाहता था। राष्ट्रपति चुनाव नजदीक है और उससे पहले क्लिंटन की टिप्पणी आई है।
क्लिंटन ने सैंडर्स की पहले भी की है आलोचना
यह पहली बार नहीं है कि क्लिंटन ने सैंडर्स की आलोचना की है। सैंडर्स 2016 के डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए क्लिंटन के शीर्ष चैलेंजर थे। क्लिंटन के नामांकित होने के बाद, सैंडर्स ने पूरे अमेरिका में पूर्व राज्य सचिव के लिए प्रचार किया।
डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे सैंडर्स
सैंडर्स का कोर कैंपेन अपील एक बाहरी राजनीतिक व्यक्ति के रूप में एक क्रांतिकारी बदलाव लाने के तौर पर केंद्रित है। 2020 चुनाव कैंपेन के साथ, सैंडर्स ने बार-बार कहा है कि वह डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे। इस दौरान वह यह भी कहते रहे हैं कि उन्हें उम्मीद वे अंत तक जाएंगे।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के महाभियोग परीक्षण पर सैंडर्स का ध्यान
क्लिंटन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, सैंडर्स ने एक बयान में कहा कि उनका ध्यान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के महाभियोग परीक्षण पर है। कुल मिलाकर, हम आगे बढ़ने वाले हैं और अमेरिकी इतिहास के सबसे खतरनाक राष्ट्रपति को हराने वाले हैं।
केवल सैंडर्स ही नहीं उनके आसपास की संस्कृति भी ऐसी ही है- क्लिंटन
क्लिंटन ने सैंडर्स के अभियान के आसपास की संस्कृती पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसपर सवाल उठाते हुए कहा, 'केवल सैंडर्स ही नहीं उनके आसपास की संस्कृति भी ऐसी ही है। यह उनकी नेतृत्व टीम है। यह उनके प्रमुख समर्थक हैं। इसमें उनके ऑनलाइन बर्नी ब्रोस द्वारा कई प्रतिद्वंद्वियों पर हमले भी हैं, विशेष रूप से इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Impeachment trial of Trump: ट्रंप के खिलाफ सीनेट में महाभियोग पर चर्चा शुरू, सदन में भीड़े डेमोक्रेट और रिपब्लिकन